सिलेंडर फटने से बच्चा समेत दो झुलसे Aligarh news
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सासनी गेट इलाके में सिलेंडर फटने से बच्चे समेत दो लोग झुलस गए। जोर से हुई आवाज के चलते आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 01:52 PM (IST)
अलीगढ़ जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सासनी गेट इलाके में सिलेंडर फटने से बच्चे समेत दो लोग झुलस गए। जोर से हुई आवाज के चलते आसपास के लोगों में खलबली मच गई। हालांकि कोरोना की वजह से लोग मदद में डर रहे थे, लेकिन लोग बिना बताए पहुंच गए और मदद की।
बच्चा सहित अस्पताल में दो भर्ती
थाना सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज स्थित नूरी होटल वाली गली के एक घर में सिलेंडर फट गया। इससे बच्चे समेत दो लोग झुलस गए। घटना के होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोरोना की वजह से लोग मदद में डर रहे थे, लेकिन लोग बिना बताए पहुंच गए और मदद की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें