UP lockdown: रात 10 बजे से दो दिनी लॉकडाउन शुरू,जरूरी सेवाओं पर रोक नहीं Aligarh News
कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हो गया है। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
अलीगढ़ जेएनएन: कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हो गया है। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। सुबह छह से 11 बजे तक फल, सब्जी, दूध की बिक्री हो सकेगी। शाम को चार से छह बजे तक दूध बिक्री होगी। दवाएं की दुकानें पूरी तरह खुली रहेंगी। दवा का थोक बाजार फफाला बंद रहेगा। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में होम डिलीवरी भी बंद रहेगी। सभी निजी व सरकारी दफ्तरों में कामकाज नहीं होगा। शुक्रवार सुबह-शाम बाजारों में जबर्दस्त भीड़ रही। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन में बैंक, पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी खुली रहेंगी।
बीएड प्रवेश परीक्षार्थियों के नहीं रोके जाएंगे वाहन
रविवार में शहर में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन ने परीक्षार्थियों को विशेष छूट दी है। कोई भी परीक्षार्थी अपने वाहन से परीक्षा देने आ जा सकेगा। इसके लिए उसे प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। चेङ्क्षकग होती है तो प्रवेश पत्र दिखाते ही छूट मिल जाएगी। परीक्षार्थियों को लाने-ले जाने के लिए ई-रिक्शा व ऑटों पर भी छूट रहेगी। ये वाहन अन्य सवारियों को नहीं बैठाएंगे।