अलीगढ़ में ट्रोला ने तीन वाहनाेें में टक्कर मारी, दो मरे
उतर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सोमवार की सुबह बढ़ा हादसा हुआ। मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर तहसील गभाना में अनियंत्रित ट्रोला ने तीन वाहनाेें में टक्कर मार दी।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उतर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सोमवार की सुबह बढ़ा हादसा हुआ। मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर तहसील गभाना में अनियंत्रित ट्रोला ने तीन वाहनाेें में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है दिल्ली की ओर जा रहा ट्रोला अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर तोड़ता हुआ विपरीत सड़क पर पहुंच गया। ट्रोला ने स्कूूूूटी, टेंपो व एक कार में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवकों की मौत हो गई है। आठ लोग घायल हुए हैं।
ऊपरकोट बवाल में चार माह बाद सरेंडर
23 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चलेे धरने के दौरान ऊपरकोट में बवाल हुआ था। इसी दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। गोली लगने से तारिक घायल हो गए थे। तारिक के भाई शारिक ने भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय, सुरेंद्र वाष्र्णेय व त्रिलोकी वाष्र्णेय के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज कराया था। 12 मार्च को पुलिस ने विनय वाष्र्णेय को गिरफ्तार कर लिया। इसके दो दिन बाद तारिक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। इस पर विनय पर हत्या का मुकदमा तरमीम हो गया। पुलिस ने बीते दिनों विनय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें कहा था कि गोली विनय ने ही चलाई थी। इधर, सुरेंद्र व त्रिलोकी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गए थे। बुधवार को दोनों ने चार माह बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर न करते तो पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही थी। एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि विनय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। सुरेंद्र व त्रिलोकी के खिलाफ भी जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। इससे पहले दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।