Move to Jagran APP

अलीगढ़ के कासिमपुर में आक्सीजन प्लांट बंद होने से तीमारदारों में उबाल Aligarh news

जहां आक्सीजन के लिए मरीज को एक-एक सेकेंड भारी पड़ रहा है वहां गैस प्लांट भी धोखा दे रहा है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों के होश उड़े हुए हैं। हाेम आइसोलेशन में मरीजों को छोड़कर हैं। उन्हें अपने मरीज की पल-पल की चिंता सताए जा रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 06:08 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 07:11 AM (IST)
कासिमपुर स्थित राधिका गैस प्लांट का विवाद खत्म होने का नाम नहीं लेता।

अलीगढ़, जेएनएन ।  जहां आक्सीजन के लिए मरीज को एक-एक सेकेंड भारी पड़ रहा है , वहां गैस प्लांट भी धोखा दे रहा है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों के होश उड़े हुए हैं। हाेम आइसोलेशन में मरीजों को छोड़कर हैं। उन्हें अपने मरीज की पल-पल की चिंता सताए जा रही है। कासिमपुर स्थित राधिका प्लांट दोपहर दो बजे से बंद है। देररात 11 बजे तक लोग आक्सीजन के लिए जमे हुए थे। आरोप है कि तीमारदारों को सूचना नहीं दी गई, साथ ही प्रशासन ने उनके लिए कोई व्यवस्था भी नहीं कराई, जिससे प्लांट पर जमे लोगों में आक्रोश है।

loksabha election banner

विवादों में है राधिका गैस प्‍लांट

कासिमपुर स्थित राधिका गैस प्लांट का विवाद खत्म होने का नाम नहीं लेता। कभी वाल्ब खराब होता है तो कभी बिचौलियों की एंट्री हो जाती है। इसके चलते जिले की सियासत भी खूब गरमाई है। रविवार को एक बार फिर वाल्ब में गड़बड़ी आ गईजिससे प्लांट बंद हो गया। इससे आक्सीजन का उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया। सुबह से प्लांट पर आक्सीजन लेने गए लेागों का गुस्सा भड़क उठा। उनका कहना था कि मरीज की सांसे अटकी है। एक-एक पल भारी पड़ रहा है और यहां प्लांट बंद हो गया। गर्मी में लोगों की हालत खराब है। देररात 11 बजे तक प्लांट नहीं चल सका था। लोागें से कहा जा रहा था कि वह घर जाएं। इसपर कुछ लोग भड़क गए। उनका कहना था कि मरीज को अभी आक्सीजन चाहिए, वो घर जाकर क्या करेंगे? हालांकि, पुलिस की मदद से उन्हें हटाया गया। तीमारदारों का कहना था कि जब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है तो कोई तत्कालीन व्यवस्था क्यों नहीं कराई जा रही है। कांग्रेस नेता आगा युनूस का आरोप था कि भाजपाई चुनाव में लगे हुए हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि लोगों की सांसे टूट रही हैं, प्रशासन को गंभीरता से देखना चाहिए। वरना तीमारदारों के आंसू माफ नहीं करेंगे।

इनका कहना है 

दोपहर में वाल्ब खराब होने से प्लांट बंद हो गया था। उसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है। दोपहर में दिल्ली से इससे जुड़ा सामान मंगवा लिया गया है। प्लांट में चारों वाल्ब को बदला जाएगा, जिससे सुचारू रुप से चल सके। प्लांट पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, हंगामा नहीं हुआ। 

संदीप चौधरी, नायब तहसीलदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.