Move to Jagran APP

बुलंदशहर में सड़क के सहारे सो रहे हाथरस के तीन व अलीगढ़ के दो श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, घरों में छाया मातम Aligarh News

बुलंदशहर नरौरा के गांधी गंगा घाट के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में हाथरस के तीन व अलीगढ़ के दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों समेत सात की मौत हुई है

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 03:10 PM (IST)
बुलंदशहर में सड़क के सहारे सो रहे हाथरस के तीन व अलीगढ़ के दो श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, घरों में छाया मातम Aligarh News
बुलंदशहर में सड़क के सहारे सो रहे हाथरस के तीन व अलीगढ़ के दो श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, घरों में छाया मातम Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। बुलंदशहर नरौरा के गांधी गंगा घाट के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में हाथरस के तीन व अलीगढ़ के दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों समेत सात की मौत हुई है। इनमें दो लोग फिरोजाबाद के हैं। इधर हादसे की जानकारी मिलने पर अलीगढ़ व हाथरस के मरे लोगों के घरों में मातम छा गया है। परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

वैष्णो देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

हाथरस जनपद के थाना चंदपा क्षेत्र के रहने वाला एक परिवार अन्य ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों के साथ बस द्वारा तीर्थयात्रा पर गया था। वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटे सभी यात्री शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे नरौरा के गांधी गंगा घाट पर पहुंचे। जहां यात्री बस से उतर कर बस के पास ही सड़क किनारे पर सो गए। लगभग चार बजे तीर्थ यात्रियों से भरी एक दूसरी बस ने सड़क किनारे सो रहे यात्रियों को कुचल दिया। इनमें 3 मासूम बच्चियां एवं 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना से मौके पर मची चीख पुकार

अचानक हुई घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर रामघाट व डिबाई पुलिस के साथ सीओ डिबाई विक्रम सिंह व एसडीएम डिबाई संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।

ये हैं हादसे में मरे लोगों के नाम

1. फूलवती पत्नी महेंद्र सिंह 65 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना चंदपा, हाथरस।

2. माला देवी पत्नी उदयवीर 32 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना चंदपा, हाथरस।

3. कल्पना पुत्री उदयवीर 3 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना चंदपा, हाथरस।

4. रेनू पत्नी जितेन्द्र 22 वर्ष निवासी हरदुआगंज, अलीगढ़।

5. संजना पुत्री जितेंद्र 4 वर्ष निवासी हरदुआगंज, अलीगढ़।

6- शीला देवी पत्नी सरनाम सिंह 35 वर्ष निवासी परमेश्वर गेट थाना दक्षिण फिरोजाबाद।

7. योगिता पुत्री सरनाम सिंह 5 वर्ष निवासी परमेश्वर गेट थाना दक्षिण फिरोजाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.