Move to Jagran APP

बुर्के पर बैन की मांग करने वाले भाजपा नेता रघुराज सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी Aligarh news

श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता रघुराज सिंह को मंगलवार की सुबह फिर से फोन पर फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें यूएस के फोन नंबर से धमकी दी गई

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 03:19 PM (IST)
बुर्के पर बैन की मांग करने वाले भाजपा नेता रघुराज सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी Aligarh news
बुर्के पर बैन की मांग करने वाले भाजपा नेता रघुराज सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता रघुराज सिंह को मंगलवार की सुबह फिर से फोन पर फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें यूएस के फोन नंबर से धमकी दी गई है। इससे पहले भी दो धमकी मिल चुकी है। इससे सोमवार रघुराज सिंह ने भारत में बुर्का पर बैन लगाने की मांग की थी। इसके लिए उन्हें भाजपा संगठन द्वारा नोटिस भी दिया गया है।

loksabha election banner

पहले भी मिल चुकी हैं धमकी

अलीगढ़ में 12 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रघुराज सिंह ने भाषण दिया था, जिससे बाद से ही उन्हें धमकी दी जा रही है। रघुराज सिंह मिथलेश आश्रम में ठहरे हैं। रघुराज सिंह आज मृदुल कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। देर रात करीब दस बजे उन्हें अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी दी गई।

रघुराज की सुरक्षा बढ़ाई

रघुराज सिंह ने बताया कि विगत 14 जनवरी को दोपहर में पांच बार लखनऊ में फोन पर हंगरी के नंबर से धमकी दी गई थी। 17 जनवरी को एटा महोत्सव में दो बार धमकी मिली। इसकी जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि को दी। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि रघुराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत में लगे बुर्के पर रोक

भाजपा के फायरब्रांड नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बेहद अजीब-सी मांग की है। रघुराज सिंह ने मांग की है कि भारत में बुर्का पर बैन लगे। उनका तर्क है कि दैत्यों के वंशज बुर्का पहनते हैं।

चीन में बुर्का पर लगा दी थी रोक

मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह विवादित बयान से एक बार फिर चर्चाओं में हैं। नौरंगाबाद में ब्राह्मण जागृति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का की जरूरत नहीं है। देश में बुर्का पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बुर्का की आड़ में ही तमाम घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ में भी शाहजमाल में सीएए के विरोध में धरना दे रही महिलाओं के बीच में एएमयू का एक पूर्व छात्र घुस गया था। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। रघुराज ने कहा कि चीन में पिछले साल आतंकी हमले के बाद बुर्का पर रोक लगा दी गई थी। खास बात यह है कि इस तरह की बयानबाजी करने पर भाजपा संगठन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.