Move to Jagran APP

अलीगढ़ में है एक ऐसा अपार्टमेंट जहां प्रतिभाओं के साथ बसती हैैं खुशियां भी

अपार्टमेंट के लोगों की दिनचर्या सुबह नकवी पार्क में टहलने के साथ होती है। कुछ लोग अपार्टमेंट की आखिरी मंजिल पर बने बैडमिंटन कोर्ट में खेलने के साथ भी होती है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 04:12 PM (IST)
अलीगढ़ में है एक ऐसा अपार्टमेंट जहां प्रतिभाओं के साथ बसती हैैं खुशियां भी
अलीगढ़ में है एक ऐसा अपार्टमेंट जहां प्रतिभाओं के साथ बसती हैैं खुशियां भी

अलीगढ़(जेएनएन) : अपार्टमेंट के लोगों की दिनचर्या सुबह नकवी पार्क में टहलने के साथ होती है। कुछ लोग अपार्टमेंट की आखिरी मंजिल पर बने बैडमिंटन कोर्ट में खेलने के साथ भी होती है। यहां महिला व पुरुष टीम बनाकरखेलते हैं। बारी-बारी से एक दूजे के घरों में चाय का दौर भी चलता है। नवरात्र में नौ दिन देवी मां की चौकी होती है। देवी जागरण व भजन संध्या भी होती हैं। दीपावली महोत्सव पर अपार्टमेंट को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। दीपक भी जलाए जाते हैं। यहां ईद की खुशियां सांझा की जाती हैं, तो मुस्लिम परिवारों के साथ होली भी मनाई जाती है। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर पार्क व्यू रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी आयोजन करती है। महिला सदस्य गर्मियों में मैरिस रोड पर शर्बत बांटती हैं, वहीं मट्ठा का भी वितरण होता है। यहां बच्चों की मस्ती का भी पूरा इंतजाम है। वे ग्रुप में डांस करते हैं तो साइकिलिंग भी। सुंदरकांड पाठ भी होता है। इसका आयोजन बारी-बारी से एक दूसरे के यहां होता है। अपार्टमेंट के सचिव राजकुमार सादानी ने बताया कि सोसाइटी परिवार के संरक्षक की तरह भूमिका में रहती है। रखरखाव से लेकर साज सज्जा का ध्यान रखा जाता है। त्योहार भी साथ साथ निभाते हैं। साथ ही अपार्टमेंट के निवासी डीके अरोरा ने कहा कि हम सभी परिवार की तरह साथ साथ रहते हैं। एक दूसरे के साथ रहते हैं। सभी रीति रिवाजों के साथ सभी पर्व-त्योहारों को मनाते हैैं और एक और निवासी मनीष वार्ष्‍णेय ने बताया कि यहां आपसी भाईचारे का प्रेम रस बरसता है। सभी को सुख-दुख में हमेशा साथ मिलता है। सभी लोग एक ही परिवार की तरह रहते हैं। 

loksabha election banner

नामचीन निर्यातकों का बसेरा 

रक्षा हथियारों के कलपुर्जे तैयार करने वाले नवनीत वाष्र्णेय, अजय नंदन, मनीष वाष्र्णेय (एलडी), डीके अरोरा (शिप्रा), ढालचंद दवे, राकेश रामसन, भालचंद दवे (प्रभा ब्रास), राजकुमार सादानी, अरुन बोथरा (एसी लॉक), रोहित अग्रवाल (अन्नू एक्सपोर्टर) आदि यहीं रहते हैैं।  

नेशनल फुटबाल खेल चुकी हैं योगिता

मनीष वाष्र्णेय की बेटी योगिता फुटबाल चैंपियन है। वे एमिटी विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही हैं। इस विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम की कैप्टन भी हैं। 

क्लासिकल डांस में छा रहे सार्थक 

क्लासिकल डांस में मनोज विंश के बेटा सार्थक छा रहे हैं। वह कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं। अपना प्रदर्शन पब्लिक स्कूलों की आंतरिक डांस प्रतियोगिता में भी दिखा चुके हैं। 

छोटी गुडिय़ा का बड़ा धमाल 

ओएलएफ में कक्षा चार की छात्रा अनन्याय सादानी बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं। वह शहर की कत्थक गुरु मीनाक्षी नागपाल की शिष्या हैं। वहीं क्लासिकल डांस में भी इनकी दमदार प्रस्तुति होती है। गायन में भी छा जाने को बेताब हैं। म्यूजिकल इंस्टूमेंट्स चलाना भी सीख रही हैं। 

कत्थक में शौर्य दिखा रहीं जलवा 

मनीष तायल की बेटी शौर्य तायल कत्थक नृत्यांगना हैं। वे आगरा के ताज महोत्सव के साथ अन्य कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का जलवा बिखेर चुकी हैं। कत्थक ऩत्यांगना मीनाक्षी नागपाल की शिष्या को प्रशासन के आला अफसर मंच पर सम्मानित कर चुके हैं। डीपीएस में कक्षा 11 की छात्रा शौर्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.