अलीगढ़: जल निगम से सेवानिवृत्त जेई के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
अलीगढ़ में दिनदहाड़े जल निगम से सेवानिवृत्त जेई के घर में लाखों की चोरी हो गई। घर में सेवानिवृत्त जेई के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही है। इसीलिए घर के सदस्य घर में ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गए थे।
By Aqib KhanEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:11 PM (IST)
अलीगढ़, जागरण संवाददाता: अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के चित्रांजलि कालोनी में शनिवार को दिनदहाड़े जल निगम से सेवानिवृत्त जेई के घर में लाखों की चोरी हो गई। घर में सेवानिवृत्त जेई के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही है। इसीलिए घर के सदस्य घर में ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गए थे। इनके पीछे चोरों ने घर को निशाना बना लिया। शाम को लोग लौटे तो घटना का पता चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें