बंद मकान से लाखों की चोरी
अलीगढ़ : सासनी गेट क्षेत्र के लोधी विहार में गुरुवार देर रात एक बंद मकान के ताले तोड़कर श
अलीगढ़ : सासनी गेट क्षेत्र के लोधी विहार में गुरुवार देर रात एक बंद मकान के ताले तोड़कर शातिर चोर लाखों का माल ले गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। सासनी गेट क्षेत्र के विवेक विहार कॉलोनी निवासी विनोद कुमार माथुर का लोधी विहार में दूसरा मकान है, यहा काफी सामान भी रखा हुआ है। घरवालों का यहा आना जाना लगा रहता है। कुछ माह पूर्व उनके बड़े बेटे विवेक की शादी में मिला सामान भी इसी घर में रखा था। शातिर चोर मैनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 15,000 की नगदी और जेवर ले गए। मकान मालिक के छोटे बेटे अभिषेक के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब ढाई लाख रूपय है। संभावना है चोरी के पीछे किसी परिचित का हाथ है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।