विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली की किशोरी को भगा लाया अलीगढ़ का युवक, बस स्टैंड पर मिली

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Jul 2021 12:46 AM (IST)

गांधीपार्क थाना क्षेत्र में गांधीपार्क बस स्टैंड से शुक्रवार को बरेली की किशोरी बरामद की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

बरेली की किशोरी को भगा लाया अलीगढ़ का युवक, बस स्टैंड पर मिली
बरेली की किशोरी को भगा लाया अलीगढ़ का युवक, बस स्टैंड पर मिली

जासं, अलीगढ़ : गांधीपार्क थाना क्षेत्र में गांधीपार्क बस स्टैंड से शुक्रवार को बरेली की किशोरी बरामद की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर किशोरी से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। समुदाय विशेष का युवक किशोरी को भगा लाया था। पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत भाजपा व बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। देररात बरेली पुलिस भी अलीगढ़ आ गई। किशोरी व आरोपित को उसके हवाले कर दिया गया।

बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती व बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता प्रापर्टी डीलर हैं। एक साल पहले किशोरी की फेसबुक पर हाथरस के थाना कोतवाली के सासनीगेट चौराहा निवासी शाने आलम से किशोरी की दोस्ती हुई थी। आरोप है कि शाने आलम ने किशोरी को फंसा लिया और बरेली से भगा लाया। शुक्रवार शाम को यहां बस स्टैंड पर दोनों खड़े थे। बजरंग दल के कार्यकर्ता को शक हुआ तो पूछताछ की। सच सामने आने पर पुलिस दोनों को गांधीपार्क थाने ले आई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि किशोरी को बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

.........

छर्रा की युवती बरामद

जासं, अलीगढ़ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवती को बरामद किया। युवती को समुदाय विशेष का एक युवक भगाकर ले आया था और जिले से बाहर भागने की तैयारी में था। बजरंग दल के गौरव शर्मा ने बताया कि छर्रा क्षेत्र की युवती से समुदाय विशेष के युवक ने निकाह कर लिया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। शुक्रवार शाम को दोनों स्टेशन पर खड़े थे। कार्यकर्ताओं को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी आ गईं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि छर्रा थाने में मुकदमा दर्ज है। दोनों को छर्रा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

.....

महिला को साथ रखने का

दबाव बनाने का आरोप

जासं, अलीगढ़ : देहलीगेट क्षेत्र की शादीशुदा महिला को समुदाय विशेष का युवक अपने साथ रखना चाहता है। आरोप है कि महिला को बहला-फुसलाया जा रहा है और पैसे का भी लालच दिया जा रहा है। महिला अपनी तीन साल बच्ची के साथ युवक के साथ रहने पर अड़ी है। महिला की मां ने इस संबंध में थाना देहलीगेट में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में सभी आरोप गलत पाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।