Move to Jagran APP

रिजेक्टेड नेताओं की उपज है समाजवादी सेक्युलर मोर्चाः रामवृक्ष यादव

गाजीपुर से दिल्ली जंतर-मंतर को जाने वाली समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा का अलीगढ़ में हुआ स्वागत।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:26 AM (IST)
रिजेक्टेड नेताओं की उपज है समाजवादी सेक्युलर मोर्चाः  रामवृक्ष यादव
रिजेक्टेड नेताओं की उपज है समाजवादी सेक्युलर मोर्चाः रामवृक्ष यादव

अलीगढ़ (जेएनएन)। सपा की सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि रिजेक्टेड नेताओं की उपज है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा। इस बहाने शिवपाल सिंह पर प्रहार किए। मोर्चा का उदय ठा. अमर सिंह की शह पर हुआ है। रामवृक्ष यादव गुरुवार को गौरी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ फरेब किया है। यह 1250 किमी की साइकिल यात्रा के दौरान दिखा। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को आइना दिखाएगी।

loksabha election banner

सपाइयों में जोश भर गई साइकिल यात्रा

गाजीपुर से दिल्ली जंतर-मंतर को जाने वाली समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा बुधवार को यहां आई। रात्रि पड़ाव के बाद गुरुवार को आगरा रोड स्थित गौरी गार्डन से रवाना किया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज, महासचिव कालीचरन यादव ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे रामवृक्ष सिंह यादव व अन्य सदस्यों का जोशीला का स्वागत किया। ये यात्रा कार्यकर्ताओं में जोश भर गई।

यात्रा का किया स्वागत

सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, जिला सचिव संजय यादव, जैकी ठाकुर, राहुल ठाकुर, मुंतजिम किदवई ने इगलास में स्वागत किया। महिलाओं का नेतृत्व अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश सचिव पूजा गौतम ने किया।  साइकिल यात्रा गौरी गार्डन से शुरू होकर सासनीगेट चौराहा, हाथरस अड्डा, बस स्टेंड, मसूदाबाद चौराहा होते हुये खुर्जा -बुलंदशहर रवाना हुई।

जंतर मंतर पर होगी खत्म

23 सितंबर को जंतर, मंतर दिल्ली पर साइकिल यात्रा पूर्ण होगी। साइकिल यात्रा में अज्जू इश्हाक, विनोद सविता, शान मियां, ठा.तेजवीर सिंह, संजय सिंह, पप्पू प्रधान, ऋषी पाल सिंह, सुरेंद्र नायक, बहादुर बघेल, गिरीश यादव, शिशुपाल सिंह, डॉ. बादशाह खान, सुशील गौड़, आशीष राय मौजूद थे। सपा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने भी समर्थकों के साथ साइकिल यात्रा में भाग लिया। शाहिद ने कहा कि इस यात्रा से कार्यकर्ता में नया जोश आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.