Move to Jagran APP

सुबह मौसम गरमाया, शाम हाेेेते- होते आसमान में छाए बादल Aligarh news

मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर बाद आसमान पर बादल मंडराने शुरू हो गए। बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 04:49 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 04:49 PM (IST)
सुबह मौसम गरमाया, शाम हाेेेते- होते आसमान में छाए बादल Aligarh news
दोपहर बाद आसमान पर बादल मंडराने शुरू हो गए।

अलीगढ़, जेएनएन ।  मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर बाद आसमान पर बादल मंडराने शुरू हो गए। बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया है। सुबह से चल रही पुरवा हवा बंद हो गई है। इससे तेज आंधी व बारिश आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्द हुई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सि्यस दर्ज हुआ है। 

loksabha election banner

रोज बदल रहा मौसम

इन दिनों मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी गरम हवा शरीर को झुलसाना लगती है। कभी आंधी तो कभी बारिश। रविवार को सुबह से ही शहर धूप से तपा जा रहा था। गर्म हवा ने शरीर को खूब झुलसाया। वातावरण में छाई उमस ने हालत खस्ता कर दी। कोरोना कर्फ्यू के चलते घरों में रह रहे लोगों को गर्मी ने खूब सताया। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने के बाद मौसम कुछ नरम पड़ा। सूरज बादलों में छिप गया। हालांकि, गरम हवा के झोंके बार-बार आकर शरीर को झुलसाते से लगे। विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.