विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एएमयू में जिस तेल में तला मुर्गा, उसी में बना दी सब्जी-पूड़ी

By Edited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 09:13 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में फिर नया बखेड़ा हो गया। जिस तेल में मुर्गा तला, उसी में सब्जी व पूड़ी पका दी गईं।

एएमयू में जिस तेल में तला मुर्गा, उसी में बना दी सब्जी-पूड़ी
एएमयू में जिस तेल में तला मुर्गा, उसी में बना दी सब्जी-पूड़ी

अलीगढ़ (जेएनएन) । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में फिर नया बखेड़ा हो गया। जिस तेल में मुर्गा तला, उसी में सब्जी व पूड़ी पका दी गईं। इससे गैर मुस्लिम छात्र परेशान हो गए। उन्होंने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से इसकी लिखित  में शिकायत की है।

तेल में पहले तला मुर्गा
एएमयू के एसएस नार्थ में यह घटनाक्रम 26 नवंबर की सुबह का है। इसी हॉल में रहने वाले छात्र गनेशी लाल (एमएड) के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे डाइनिंग हॉल के स्टाफ मनोज का फोन आया, जिसने बताया कि जो तेल मुझे पूड़ी तलने को दिया है, वह काला और खराब है। उसमें पूड़ी नहीं तल सकता। इस सूचना पर मेरे अलावा विनय गोविल व अन्य छात्र डाइनिंग हॉल पहुंच गए। वहां  पूछताछ की तो पता चला कि एक दिन पहले इसी तेल में मुर्गा तला गया था। उसी तेल से सब्जी तैयार की गई। मना करने के बावजूद पूडिय़ों को उसी तेल में तला गया था।

कुक ने भी स्वीकार की मुर्गा तलने की बात
डायनिंग हॉल में मौजूद नासिर व जफीर (कुक) ने भी मुर्गा तलने की बात स्वीकार की। इसकी जानकारी छात्रों ने मुंशी को देनी चाही तो वह डाइनिंग हॉल में नहीं मिले। कॉल करने पर कॉल नहीं उठाई। कुलपति से शिकायत में गणेशीलाल, विनय गोविल और मयंक कुमार ने कहा है कि उस तेल से बनी पूड़ी, सब्जी (नाश्ते में) खाने के बाद यह जानकारी मिली।

विद्यार्थी मानसिक रूप से हैं परेशान
मयंक कुमार पांडे (पीएचडी), रिषी कुमार आदि छात्र मानसिक व शारीरिक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं। अन्य विद्यार्थी भी मानसिक रूप से परेशान हैं। इस मामले की जानकारी प्रकोष्ठ को दो दिन पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। छात्र नेता सोनवीर सिंह ने कुलपति से मेल के जरिए इस मामले की शिकायत की है, जबकि अन्य छात्रों ने प्रोवोस्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। जनसंपर्क कार्यालय के मेंबर इंचार्ज प्रो.शाफे किदवई का कहना है कि किसी छात्र की ओर से इस तरह शिकायत करने जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा कुछ है तो पता कराया जाएगा।

एएमयू इंतजामिया कर रहा अनदेखा
छात्र नेता सोनवीर सिंह ने कहा है कि  हमारे भाइयों को जो खाना मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। हॉल का प्रशासन 48 घंटे से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई करने में अक्षम है।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।