नहीं पकड़े जा सके राशन डीलर के हत्यारे, पुलिस दे रही दबिश Aligarh news
खैर में गांव उटवारा में सोमवार देररात खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि पास में स्थित आश्रम में साधुअों ने गोली की आवाज से तो सुनी सुनी।
अलीगढ़, जेएनएन : खैर में गांव उटवारा में सोमवार देररात खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि पास में स्थित आश्रम में साधुओं ने गोली की आवाज से तो सुनी सुनी, लेकिन किसी को देखा नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
खेत में पानी लगाने गया था महाजीत
खैर थाना क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी 45 वर्षीय महाजीत राशन डीलर थे। महाजीत सोमवार रात करीब नौ बजे खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। काफी देर तक महाजीत घर नहीं लौटे तो बड़े बेटे मोहिन ने फोन किया। फोन नहीं उठा तो बेटा पिता को तलाशता हुआ खेतों की तरफ आया। खेतों पर कहीं पिता नहीं दिखे तो मोहित पास ही आश्रम पर रह रहे साधु के पास गया। यहां आशंका जताई कि पिता को किसी ने घेर रखा है, इसलिए आवाज नहीं दे रहे हैं। इसके बाद साधु और मोहित खेतों में आवाज लगाते हुए महाजीत को ढूंढने लगे। अचानक पिता को जमीन पर पड़ा देखा।हत्याकांड को लेकर गांव वालों ने नाराजगी भी जताई थी। इसके चलते पुलिस बल भी तैनात किया गया। एसपी देहात शुभम पटेल का कहना है कि
गांव के ट्यूबवेल के पास राशन डीलर महाजीत की गोली मारकर हत्या की गई है। गोली किसने और क्यों मारी? इसकी जांच की जा रही है।