Move to Jagran APP

बदला मौसम, सहमे किसानः देर रात शहर में बरसे ओले

मौसम ने गुरुवार फिर बदल गया। तेज सर्द हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि ने वातावरण में ठंडक घोल दी। दिनभर बादल छाए रहे, थोड़ी देर के लिए ही सूरज निकला।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 02:21 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 02:21 AM (IST)
बदला मौसम, सहमे किसानः देर रात शहर में बरसे ओले

अलीगढ़ (जेएनएन)। मौसम ने गुरुवार फिर बदल गया। तेज सर्द हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि ने वातावरण में ठंडक घोल दी। दिनभर बादल छाए रहे, थोड़ी देर के लिए ही सूरज निकला। सुबह से ही मौसम का मिजाज ऐसा बिगड़ा कि किसान भी सहम उठे। आलू, सरसों, गेहूं व सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि, बुधवार की रात तक मौसम साफ था, लेकिन दिन निकलने के साथ ही बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी के बाद बरसात हुई। साढ़े दस बजे ताला नगरी, हरदुआगंज, विजयगढ़, इगलास, अकराबाद, पिसावा सहित कई इलाकों में कुछ देर काफी छोटे आकार के आले बरसे। गौंडा में करीब 15 मिनट चना के आकार के ओलों के साथ तेज बरसात हुई। इससे एक बार तो सड़क पर ओलों की चादर सी बिछ गई। शहर में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दस मिनट तक तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई।

loksabha election banner

तापमान में 4.6 डिसे की गिरावट

 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 4.6 डिग्र्री गिरकर 19.6 डिग्र्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान में जरूर 2.2 डिग्र्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी तर्ज हुई। गुरुवार सुबह टहलने के लिए बाहर निकले लोग तेज शीत लहर से कांप उठे और फिर जल्द लौट आए।

बच्चों को वायरल फीवर का खतरा

इस मौसम में चिकित्सकों ने बच्चों व बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों को वायरल फीवर का खतरा है। उन्हें इनर के साथ गर्म व पूरी आस्तीन के कपड़े, जुराब व कैप जरूर पहनाएं। बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह लेकर न जाएं और न बाहर की चीज खिलाएं। गुनगुना पानी व दूध जरूर पिलाएं।

बुजुर्ग रखें अधिक सावधानी

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से बुजुर्ग ही सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। अस्थमा व ब्रोंकाइटिस के मरीजों को वातावरण में नमी से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। ऐसे मौसम में बुजुर्ग बाहर निकलने से बचें। भपारा लें। गर्म पानी से नहाएं।

 ...तो सड़ जाएगा आलू

इगलास में आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि फरवरी माह में आलू की खुदाई प्रारंभ होती है, लेकिन इसमें खेतों में पानी भरने से देरी होगी। ओलावृष्टि से आलू के झौरों से मिट्टी हट गई है। इससे आलू हरा हो जाएगा। फसल में पानी भर जाने से आलू सड़ जाएगा। बचा हुआ आलू काला पडऩे से कोल्ड के बजाय मंडी में लेकर जाना पड़ेगा, जिससे अच्छा भाव नहीं मिलेगा। गेहूं की फसल में पानी नहीं लगाना पड़ेगा, लेकिन ओलावृष्टि से नुकसान होगा। अकराबाद के किसान सत्यपाल सिंह व महीपाल सिंह ने बताया कि यदि अब बारिश हुई तो अधिकांश फसल नष्ट हो जाएगी। गौंडा के किसान रामेश्वर सिंह,  उदयभान सिंह, विक्रम सिंह, छीतर सिंह, ठा. प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बरसात व ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान तय है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से आलू व सरसों को नुकसान होगा। यदि धूप नहीं निकली तो सरसों में नुकसान और बढ़ जाएगा। तेज हवा व ओलावृष्टि से गेहंू की फसल भी प्रभावित होगी।

बिजली गिरी, युवक की जान गई

 गांव खंडेहा में आकाशीय बिजली गिरने से रिंकू (22) की मौत हो गई। वह अपने भाई गौरव (18) के साथ जंगल में खड़ी बुर्जी से भूसा लेने गए थे। गौरव बुर्जी में घुसा था। अचानक तेज गरज के साथ बिजली रिंकू के ऊपर गिर पड़ी। वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुन गांव के अनेक लोग आ गए और ङ्क्षरकू को जेवर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा ने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। रिंकू तीन भाई-बहनों में बड़ा था। पिता साधारण किसान के साथ मंडी में आढ़त चलाते हैं।

बढ़ौली में बिजली गिरने से महिला गंभीर

गांव बढ़ौली में कंडे ढकने के लिए गई छत पर गई अजीम खां की पत्नी शकीना बेगम पर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका प्राइवेट डाक्टर के यहां उपचार हो रहा है।

तापमान पर नजर

दिनांक  अधिकतम  न्यूनतम

14     19.6      14.2

13     23.0      12.0  

12     23.4      11.4     

11     21.4      08.0  

10     20.2      07.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.