वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होगी, जर्जर पुल को हाेेेेगा उद्धार Aligarh news
अकराबाद मार्ग पर स्थित खाजा नहर पर बने अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। हालांकि यहां के नागरिक वर्षों से इसके निर्माण का इंतजार कर रहे थे वहींं सिंहपुर गांव पर स्थित बंबा के पुल का भी निर्माण होगा।
अलीगढ़, जेएनएन : अकराबाद मार्ग पर स्थित खाजा नहर पर बने अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। हालांकि यहां के नागरिक वर्षों से इसके निर्माण का इंतजार कर रहे थे, वहींं सिंहपुर गांव पर स्थित बंबा के पुल का भी निर्माण होगा। दोनों पुल जर्जर हो चले थे और आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही थीं।
वर्षों से ग्रामीण कर रहे थे मांग
जानकारी के अनुसार इन दोनों पुलों का निर्माण कराने के लिए यहां के बाशिंदे वर्षों से मांग कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो सके थे। दैनिक जागरण ने भी कई बार मुद़दे को उठाया था, जबकि सिंहपुर गांव के बंबा पर स्थित जर्जर पुल से एक युवक की गिरने से मौत हो गई थी तभी से शासन प्रशासन से पुल बनवाने की मांग करते रहे थे, जबकि खारजा नहर पर बजरंगपुर स्थित पुल अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ था जो जर्जर अवस्था में पहुंच गया था तथा कभी भी वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते थे। दोनों पुलों का शिलान्यास होने से ग्रामीणों ने खुशी की लहर है। क्षेत्रीय विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार को विधि विधान के साथ दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शासन से दोनों पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है तथा बजट भी आ चुका है। खारजा नहर के पुल निर्माण हेतु लगभग 2 करोड़ 40 लाख तथा सिंहपुर बंबा के पुल के लिए लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिस पर शीघ्र ही काम शुरू होने जा रहा है। पुल निर्माण के लिए यहां के लोगों की काफी समय से मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में काफी विकास कर रही है तथा पिछली सरकारों की अपेक्षा छर्रा विधानसभा में सड़कों सहित काफी विकास हुए हैं। इस अवसर पर प्रभात वार्ष्णेय, रवि जादौन, कल्पेश बिरला, राजेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, मुकेश प्रधान, मनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।