अलीगढ़ के 30 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू, चौकन्ना रहे अधिकारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को सुबह शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी।
अलीगढ़ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को सुबह शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी। इसके लिए कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 17440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी। इसके लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक उपकरण थे प्रतिबंधित
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, साइकिल स्टैैंड, बिजली, पानी, शौचालय और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्रों से 500 मीटर की परिधि के अंदर ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबंध के साथ साथ फोटोस्टेट व फैक्स की दुकानों को बंद रखा गया। छह सचल दल परीक्षा पर नजर रखेंगे।
अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों पर बारीकी से नजर रखी गई। अहम बात यह है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही तहसील इगलास में एक कंप्यूटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर अधिकारी बेहद चौकन्ना रहे है।