Move to Jagran APP

टेंपो ने स्कूटी में टक्कर मारी, दिव्यांग की मौत Aligarh news

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवां के गांव सुढिय़ाल के पास टेंपो ने स्कूटी सवार दिव्यांग को टक्कर मार दी। उसे मेडिकल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 07:40 AM (IST)
टेंपो ने स्कूटी में टक्कर मारी, दिव्यांग की मौत Aligarh news
टेंपो ने स्कूटी में टक्कर मारी, दिव्यांग की मौत Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवां के गांव सुढिय़ाल के पास टेंपो ने स्कूटी सवार दिव्यांग को  टक्कर मार दी। उसे मेडिकल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गभाना क्षेत्र के गांव चुआवली  निवासी डाल चंद्र पुत्र दुर्गपाल 31 वर्ष पैर से दिव्यांग थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से अपनी बहन के यहां दानपुर डिबाई (बुलंदशहर) जा रहा था। सुढिय़ाल के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने उसे रौंद दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने मेडिकल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

पत्नी व बच्चे भी दिव्यांग : डालचंद की पत्नी भी दिव्यांग है। उनके चार बच्चों में दो लड़की व एक लड़का भी दिव्यांग है। केवल एक लड़का स्वस्थ है। वह परिवार का भरण पोषण सिलाई का काम करके करता था। 

बाइक फिसलने से  दो युवक घायल 

गभाना में हाईवे बाइपास पर टमकौली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में  दो युवक घायल हो गए। मंगलवार दोपहर में एटा के शांतिनगर निवासी अभिनव कुमार बाइक से अपने भाई राजू निवासी करावल नगर दिल्ली के साथ बाइक से दिल्ली से एटा जा रहे थे। हाईवे बाइपास पर टमकौली मोड़ के पास अभिनव की आंख पर मधुमक्खी ने काट लिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे दोनों घायल हो गए। यूपी डायल 112 की पीआरवी 0741 ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दूसरे हादसा मंगलवार दोपहर में भूपाल नगलिया के पास हुआ। यहां कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज कुमार निवासी परतापुर गभाना घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.