Move to Jagran APP

Vijay Diwas : सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्‍प Aligarh news

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया अलीगढ़ के तत्वावधान में डा. आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का राष्ट्रीय संगठक व उत्तर प्रदेश प्रभारी जयसिंह सुमन बौद्ध ने मोमबत्ती जलाकर गोष्ठी का उद्घघाटन किया। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने डा.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 04:04 PM (IST)
सम्राट अशोक विजय दिवस पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सम्राट अशोक विजय दिवस पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

डा आंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया, अलीगढ़ के तत्वावधान में डा. आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम का राष्ट्रीय संगठक व उत्तर प्रदेश प्रभारी जयसिंह सुमन बौद्ध ने मोमबत्ती जलाकर गोष्ठी का उद्घघाटन किया। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने डा.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला महासचिव राकेश कुमार आर्य व सुशील गौतम ने किया। प्रदेश संरक्षक इंद्रजीत गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश, प्रदेश संगठक कांती प्रसाद, प्रदेश कार्यालय सचिव साहब सिंह, डा. ओपी गौतम, सोनपाल सिंह बौद्धाचार्य, मेघसिंह गौतम, रघुवीर सिंह ऊषवा, प्रेमपाल बौद्धाचार्य ने अपने विचार व्यक्त किए। 

धम्म शांति प्रभात फेरी निकाली 

अलीगढ़। समता सैनिक दल, भारतीय बौद्ध महासभा व संत रविदास जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में धम्म शांति प्रभात फेरी निकाली गई, जो आंबेडकर पार्क से शुरू हुई। समता सैनिक दल के राष्ट्रीय महासचिव बीपी आनंद, प्रदेशाध्यक्ष महिला विंग गीता मौर्य, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सीपी सिंह निवेश, बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध वंदना कराई। जिला कमांडर महिला विंग सुमन गौतम, प्रदेश सचिव राका जौहरी, जिला कमांडर समता सैनिक दल के कुमार कुलश्रेष्ठ व भारतीय बौद्ध महासभा के महानगर अध्यक्ष सोहन सिंह बौद्ध, लक्ष्मी बौद्ध आदि मौजूद रहे। 

रंगारंग कार्यक्रम व विचार गोष्ठी

अलीगढ़। बहुजन युवा परिसंघ की अोर से नगला मानसिंह स्थित आदर्श बुद्ध विहार में गीतों भरी शाम और तथागत बुद्ध व डा. बीआर आंबेडकर पर विचार गोष्ठी हुई। वक्ताअों ने सामाजिक भेदभाव पर चिंता जताते हुए शिक्षा पर जोर दिया। मुख्य अतिथि बसपा के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, विशिष्ट अतिथि हरदुआगंज नगर पंचायत के चेयरमैन तिलकराज यादव, मुख्य सेक्टर प्रभारी विजेंद्र विक्रम सिंह व अशोक सिंह, सुरेश गौतम, रघुवीर सिंह ऊषवा, सरंक्षक प्रेमपाल सिंह बौद्ध, राधेश्याम बाबूजी, डा. रनवीर सिंह, मेघसिंह, रंजीत सिंह बाबा, गोपीचंद्र बौद्ध, रवेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। अध्यक्ष डा. लालता प्रसाद त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.