विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T-20 World Cup के बाद क्रिकेटर Rinku Singh लेंगे सात फेरे, वाराणसी में रचाया जाएगा विवाह; कौन बनेगी दुल्हन

By Vinod Bharti Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 31 Jan 2026 08:51 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी करेंगे। उनके स्वजन अब और इंतजार नहीं करना चाहते। उनकी ...और पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह।

क्रिकेटर रिंकू सिंह।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। टी-20 वर्ल्डकप के बाद उनकी शादी तय मानी जा रही है। रिंकू सिंह के स्वजन अब अधिक इंतजार के मूड में नहीं हैं। स्पष्ट संकेत दिए हैं कि टी 20 वर्ल्डकप समाप्त होते ही विवाह की तारीख तय कर ली जाएगी।

रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर (जौनपुर) से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होनी है। प्रिया मछली शहर से जनप्रतिनिधि हैं। दोनों की सगाई पिछले वर्ष आठ जून को लखनऊ के एक होटल में पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी।

इससे पहले 18 नवंबर 2025 को शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन आइपीएल और अन्य क्रिकेट व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अब दैनिक जागरण से बातचीत में पिता खेमचंद सिंह और मां बीना देवी ने बताया कि रिंकू की शादी के लिए नौ और 12 मार्च की तिथियां तय की गई थीं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व्यस्तताओं के चलते विवाह को टालना पड़ा। मां बीना देवी ने बताया कि अब परिवार ज्यादा समय नहीं लगाएगा और वर्ल्डकप खत्म होते ही शादी कराई जाएगी। विवाह समारोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ही आयोजित किया जाएगा।