विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया बोलीं : आज के हिंदुस्तान में घुटन, UP की पुलिस चोर Aligarh News

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Sun, 09 Feb 2020 10:20 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 02:57 PM (IST)

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को चोर बताया है। कहा आज हम ...और पढ़ें

शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया बोलीं : आज के हिंदुस्तान में घुटन, UP की पुलिस चोर Aligarh News
शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया बोलीं : आज के हिंदुस्तान में घुटन, UP की पुलिस चोर Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को चोर बताया है। कहा, आज हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं, वो वाकई बहुत भयानक है। घुटन महसूस हो रही है।

इधर छात्रों ने कहा है कि हम एफआइआर से घबराने वाले नहीं हैं। इस दौरान छात्रों ने योगी-मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए। इससे पहले कैंपस में छात्रों ने मार्च भी निकाला।

पुलिस चोर के समान भागती है

शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में सीएए के विरोध में चल रहे धरने पर पहुंची सुमैया ने कहा कि पुलिस हमारे पीछे ऐसे भागती है, जैसे चोर सामान छीन कर भाग रहा हो। पुलिस चोर के समान भागती है। मैं उनके पीछे यह कहकर भागती हैं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस चोर है। पुलिस तानाशाह है। ये तानाशाही नहीं चलेगी। नतीजा ये होता है कि अगले दिन मेरे व मेरी बहन के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिए जाते हैं।

मेरे ऊपर दो-दो मुकदमे ये कहकर कायम होते हैं कि 144 का उल्लंघन किया। पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज भी किया। ऐसा सोचा जाता था कि मुसलमानों की औरतें घर में ही रहती हैं। यह भ्रम आज तोड़ दिया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि नौजवान इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

योगी व अनुराग ठाकुर पर लगाए आरोप

एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने सीएम योगी को ढोंगी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को देशद्रोही बताया। कहा, पुलिस डॉ. कफील को मुंबई से अलीगढ़ लाई थी। यहां से मथुरा जेल भेज दिया। अलीगढ़ की जेल उसे सुरक्षा नहीं दे पाई? डॉ. कफील ने कोई गलत बयान नहीं दिया था।हम एफआइआर से घबराने वाले नहीं हैं। इस दौरान छात्रों ने योगी-मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए। इससे पहले कैंपस में छात्रों ने मार्च भी निकाला।