Move to Jagran APP

अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे अब ऐसे मरीज

लेबल-2 कोविड हॉस्पिटल के रूप में संचालित दीनदयाल अस्पताल में अब केवल गंभीर मरीज ही भर्ती किए जाएंगे। लक्षण विहीन मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 11:50 PM (IST)
अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे अब ऐसे मरीज
अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे अब ऐसे मरीज

अलीगढ़ जेएनएन: लेबल-2 कोविड हॉस्पिटल के रूप में संचालित दीनदयाल अस्पताल में अब केवल गंभीर मरीज ही भर्ती किए जाएंगे। लक्षण विहीन मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। पहले से भर्ती मरीजों को ही डिस्चार्ज होने तक रखा जा रहा है। ऐसे मरीज अब जीवन ज्योति हॉस्पिटल, अतरौली हॉस्पिटल व लेबल-1 की फैसिलिटी वाले अन्य अस्पतालों में ही भर्ती होंगे। 

loksabha election banner

ये है नई रणनीति 

दीनदयाल अस्पताल को पूर्व में लेबल-1 फैसिलिटी के तहत चयनित किया गया था। इसके बाद यहां लेबल-टू फैसिलिटी मिलने लगी। आइसीयू समेत 10 वेंटीलेटर भी लगाए गए, ताकि गंभीर मरीजों का हर संभव उपचार दिया जा सके। अतरौली, हरदुआगंज व जीवन ज्योति में लेबल-1 फैसिलिटी के बावजूद दीनदयाल में भी लक्षण विहीन मरीजों को भर्ती किया जाने लगा। सूत्रों की मानें तो हर मरीज मुख्यालय पर ही भर्ती होना चाहता था। सिफारिश लगाकर दीनदयाल में ही शिफ्ट हो जाता है। यहां लक्षण विहीन मरीजों की संख्या बढ़ती गई, गंभीर मरीज घट गए। अधिकतर मरीजों को मेडिकल कॉलेज या एसएन हॉस्पिटल आगरा शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में दीनदयाल अस्पताल के कोविड वार्डों की क्षमता 300 बेड तक है। मरीजों की संख्या बढ़ती देख प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अब यहां लेबल-टू फैसिलिटी ही देगा। सीएमएस डॉ. एबी ङ्क्षसह ने बताया कि केवल पुराने मरीज ही भर्ती है। यहां अब लेबल-2 फैसिलिटी ही मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.