अलीगढ़ में पश्चिमी उप्र माहेश्वरी सभा का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का गुरुवार को जीटी रोड स्थित जंक्शन फक्शन में अध्यक्ष मंत्री व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। मतदान सुबह 11 बजे से होगा।
जेएनएन, अलीगढ़ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का गुरुवार को जीटी रोड स्थित जंक्शन फक्शन में अध्यक्ष, मंत्री व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। मतदान सुबह 11 बजे से होगा। मतगणना शाम 3:30 बजे से शुरू होगी। देर शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। बुधवार को मथुरा रोड स्थित एक मैरिज होम में जिला माहेश्वरी सभा की बैठक हुई। यहां अध्यक्ष संजीव गोदानी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहता, गिर्राज गोदानी व विनीत केला आदि ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दीं।
दावेदारों में कड़ी टक्कर
कुल 11 पदों में से आठ पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ है। इनका निर्विरोध चुनना तय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहता ने अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कमलेंद्र माहेश्वरी (मुजफ्फर नगर), निवर्तमान मंत्री कांति राठी (मुजफ्फर नगर) लिए मैदान में होंगे। मंत्री के लिए तपन बाबू (कासगंज) व सुभाष बाहेसी (बिल्सी बंदायू) व उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र डागा (आगरा) व उमेश चंद्र माहेश्वरी (बुलंदशहर) के बीच आमने सामने की टक्कर होगी। कमलेंद्र माहेश्वरी अपने समर्थकों के साथ आ भी चुके हैं। इस चुनाव में पश्चिमी यूपी के 32 जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कुल 195 मतदाता हैं। इनमें से 150 सदस्यों के आने की संभावनाएं हैं। एक उपाध्यक्ष पद के लिए वर्ग ख के 60 मतदाता भाग लेंगे। अलीगढ़ से 22 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संजीव गोदानी ने कहा कि इस चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए कोलकाता से विनीता माहेश्वरी आ रही हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। इसके लिए तीन बूथ तैयार कर दिए गए है। बिना परिचय पत्र के किसी को भी बूथ पर जाने की अनुमति नहीं होगी।