यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Student Suicide : हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, पिता बोले- मेरी बेटी कुछ दिनों से...
स्वजन पुलिस को बिना बताए छात्रा को उतारकर जेएन मेडिकल कालेज ले गए। रात में उसकी मृत्यु हो गई। इसके ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर की एक छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जमालपुर निवासी 14 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार शाम को अपने घर में ही पंखे से फंदा लगा लिया था।
स्वजन पुलिस को बिना बताए छात्रा को उतारकर जेएन मेडिकल कालेज ले गए। रात में उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के पिता जेएन मेडिकल कालेज में कर्मचारी हैं। उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। लिखित में दिया कि उनकी बेटी पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी। इसके चलते पोस्टमार्टम के बिना ही शव को दफना दिया गया।
