Move to Jagran APP

मां की डांट से खफा छात्र ने खुद को गोली मारी

अलीगढ़ : पढ़ाई के लिए मां ने डांट क्या दिया, गुस्साए बीकॉम के छात्र ने खुद को गोली मार ली

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 01:31 AM (IST)
मां की डांट से खफा छात्र ने खुद को गोली मारी
मां की डांट से खफा छात्र ने खुद को गोली मारी

अलीगढ़ : पढ़ाई के लिए मां ने डांट क्या दिया, गुस्साए बीकॉम के छात्र ने खुद को गोली मार ली। गोली पेट से होकर पार हो गई। गंभीर हालत में छात्र को रामघाट रोड स्थित वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

सिविल लाइंस क्षेत्र के सुदामापुरी निवासी राजू दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम लाकर शहर में सप्लाई करते हैं। परिवार में पत्‍‌नी सुधा, तीन बेटियां व इकलौता बेटा सोनू है। आगरा रोड स्थित कॉलेज में सोनू बीकॉम कर रहा है। सुधा ने बताया कि सोनू से बस इतना कहा था कि अगले महीने परीक्षा है। पढ़ाई कर ले, पेपर खराब हो जाएगा। इसी बात पर वह नाराज हो गया और स्कूटर लेकर चला गया। कुछ देर बाद घर लौट आया। बेटियों के साथ वह छत पर थीं, तभी नीचे से गोली चलने की आवाज आई। छज्जे से झांककर देखा तो सोनू पेट पकड़कर बैठा था। नीचे आए तो होश उड़ गए। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खां ने बताया कि जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। घर पर ताला लगा मिला, तमंचा बरामद नहीं हो सका। परिवार वालों से जानकारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.