Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : तेज धूप और गरम हवा के थपेड़े बढ़ाने लगे परेशानी

बढ़ती गरमी और तपिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिनभर गरम पछुआ हवा चल रही है। लोग के पसीने छूटने लगे हैं। धूप निकलने के बाद लोग बाहर जाना नहीं चाहते। बुधवार को सुबह से तेज धूप व गरम हवा चल रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 11:31 AM (IST)
बुधवार को सुबह से तेज धूप व गरम हवा चल रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। बढ़ती गरमी और तपिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिनभर गरम पछुआ हवा चल रही है। लोग के पसीने छूटने लगे हैं। धूप निकलने के बाद लोग बाहर जाना नहीं चाहते। बुधवार को सुबह से तेज धूप व गरम हवा चल रही है।

loksabha election banner

बढ़ रहा तामपान

मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को सुबह से ही तापमान चढ़ना शुरू हो गया। 10 बजे तक ही यह 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सूरज के तेवर को देखते हुए दोपहर में इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 21 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

लोगों की परेशानी बढ़ी

अब दोपहर में सड़कें सूनी नजर आती हैं। लोग केवल जरूरी काम के लिए बाहर निकलने को मजबूर है। धूप से से बचने के लिए लोग सिर पर टोपी या गमछा लगा कर निकल रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद ही धूप की तपिश कम हो रही है। बुधवार को सुबह से तेज धूप व गरम हवा चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.