अदालत से स्टे, डीएम का आदेश फिर भी पुलिस ने दिलाया कब्जा,जांच के आदेश Aligarh News
क्वार्सी क्षेत्र में जमीन के विवाद थम नहीं रहे हैं। नया मामला किशनपुर होली चौक का सामने आया हैं। यहां पर कोर्ट से स्टे होने के बाद भी एक महिला को घर से बेदखल कर दिया गया।
अलीगढ़ [जेएनएन]: क्वार्सी क्षेत्र में जमीन के विवाद थम नहीं रहे हैं। नया मामला किशनपुर होली चौक का सामने आया हैं। यहां पर कोर्ट से स्टे होने के बाद भी एक महिला को घर से बेदखल कर दिया गया। पुलिस पर दबंगों का साथ देकर जबरन कब्जा कराने का आरोप है। पुलिस डीएम के आदेश को भीनहीं मान रही है। डीएम ने एसीएम द्वितीय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसीएम द्वितीय रंजीत ङ्क्षसह ने बताया कि कोर्ट ने कब्जा यथावत रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस ने उसे बेदखल करा दिया है। इसकी जांच की जा रही है।
फर्जी विक्रय पत्र बना लिया
किशनुपर के होली चौक निवासी देवकी देवी ने शिकायत में कहा है कि गाटा संख्या 744 पर रकबा 1.44 हेक्टेयर उसकी भूमिधर विरासत की जमीन है। इसका एक फरवरी 1988 को सुरेंद्र चंद्र निवासी पान दरीबा के नाम मुख्तारनाम किया गया था। कुछ दिन बाद सुरेश चंद्र की नीयत खराब होने लगी। दो अगस्त 1988 को मुख्तारनामा निरस्त कर दिया गया है, इसके बाद सुरेश चंद्र ने राजीव नगर आवास सहकारी समिति सचिव के नाम से फर्जी विक्रय पत्र बना लिया। इसी आधार पर कुछ अन्य लोगों ने भी फर्जी कागजात बनवा लिए। तहसील के कागजों में उसका ही नाम दर्ज है। अब ये लोग जबरन कब्जा लेना चाहते हैं, जबकि कोर्ट ने कागजातों के आधार पर स्टे दे रखा है। पुलिस भी इन लोगों का सहयोग कर रही है। एसीएम द्वितीय रंजीत ङ्क्षसह ने बताया कि कोर्ट ने कब्जा यथावत रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस ने उसे बेदखल करा दिया है। इसकी जांच की जा रही है।