अलीगढ़ में बढ़ती चोरी पर एसएसपी नीरज जादौन का एक्शन, वीरपुरा चौकी प्रभारी निलंबित
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गभाना क्षेत्र के वीरपुरा चौकी प्रभारी मोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

एसएसपी नीरज जादौन।
HighLights
वीरपुरा चौकी प्रभारी मोहित कुमार को एसएसपी ने निलंबित किया।
बढ़ती चोरी की घटनाओं और ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई।
स्वर्णकार की दुकान से लाखों के जेवर चोरी हुए थे।
संवाद सूत्र, गभाना (अलीगढ़)। गभाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना क्षेत्र वीरपुरा चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात वीरपुरा बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान का शटर काटकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस घटना से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया था।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे थे सवाल
इसके अलावा बीते दिनों चौकी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी और केबिल चोरी जैसी कई घटनाएं भी सामने आई थीं, जिनके खुलासे और रोकथाम को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। रविवार को एसएसपी ने मौका मुआयना करते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र राजफाश करने का आदेश अधीनस्थों को दिया था।
नीरज जादौन ने लिया एक्शन
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी मोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ ब्लाइंड मर्डर: पति व नए प्रेमी संग मिलकर पुराने आशिक की हत्या, 3 महीने बाद खुला कत्ल का राज
यह भी पढ़ें- NHAI ने दिया महंगाई का झटका: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे टोल टैक्स बढ़ा, नई दरें जारी
