'पहले नेतागिरी कर लो, बाद देख लूंगा', नाम हटाने को दारोगा ने मांगी रिश्वत और बिगड़े बोल; अलीगढ़ SSP ने किया सस्पेंड
Aligarh News: अलीगढ़ के दादों थाने के दारोगा राकेश कश्यप को नाबालिग का नाम मुकदमे से हटाने के एवज में ...और पढ़ें

एसएसपी नीरज कुमार जादौन
HighLights
दारोगा राकेश कश्यप रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित।
नाबालिग का नाम मुकदमे से हटाने के लिए मांगी रिश्वत।
एसएसपी नीरज जादौन ने विभागीय जांच के आदेश दिए।
संवाद सहयोगी, दादों (अलीगढ़)। नाबालिग का नाम मुकदमे से हटाने के एवज में लेनदेन के आरोप में दादों थाने में तैनात दारोगा राकेश कश्यप को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले से संबंधित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी व्यक्ति और उनके 13 वर्षीय बेटे के खिलाफ बीते दिनों मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वायरल ऑडियो में दारोगा के पीड़ित पक्ष से बातचीत करने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में बच्चे का नाम मुकदमे से हटाने के एवज में लेनदेन की बात सामने आने का आरोप है।
प्रसारित ऑडियो में पीड़ित पक्ष से लेनदेन की बातचीत का दावा
पीड़ित पक्ष की ओर से विरोध जताने पर दारोगा के तल्ख तेवर भी ऑडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इसमें वह कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, "पहले नेतागिरी कर लो, उसके बाद देख लूंगा।" ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- आधी रात में जब अचानक चंडौस थाना पहुंचे SSP नीरज जादौन, मच गई खलबली; गायब मिले SO पर किए सस्पेंड
एसएसपी ने सभी को दिए इमानदारी से काम करने के निर्देश
एसएसपी नीरज जादौन ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी और निष्पक्षता से जनहित में कार्य करें। पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार अथवा कर्तव्यपालन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
