विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लैक जैकेट और कैप में जनता की सुरक्षा जांचने रात में निकले SSP नीरज जादौन, पुलिस गश्त और ड्यूटी देखी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:36 AM (IST)

एसएसपी नीरज जादौन ने देर रात अलीगढ़ शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ...और पढ़ें

रात में सड़क पर चेकिंग के दौरान एसएसपी नीरज जादौन।

रात में सड़क पर चेकिंग के दौरान एसएसपी नीरज जादौन।

HighLights

  1. एसएसपी नीरज जादौन ने देर रात अलीगढ़ का निरीक्षण किया।

  2. पुलिस की रात्रि गश्त और चेकिंग व्यवस्था परखी गई।

  3. संदिग्धों पर नजर रखने और सतर्कता के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर में रात के समय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने देर रात विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नादा पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक भ्रमण कर पुलिस की रात्रि ड्यूटी, गश्त और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता भी परखी गई।

एसएसपी ने नादा पुल, सुतमील चौराहा, मसूदाबाद, कटपुला, रसलगंज, अतरौली अड्डा और रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली और चेकिंग व्यवस्था को परखा। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए।

ssp aligarh small night

चेकिंग के दौरान एसएसपी नीरज जादौन।

रात में प्रभावी तरीके से चेकिंग के दिए निर्देश

एसएसपी नीरज जादौन ने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी तरीके से चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। एसएसपी ने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

पुलिसकर्मियों से कहा गया कि रात के समय शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी स्तर पर लापरवाही न हो। अचानक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता भी जांची गई।

यह भी पढ़ें- घर बैठे बनेगा 5 साल के बच्चों का बाल आधार कार्ड! UIDAI की नई सुविधा से अभिभावकों को राहत

आमजन की सुरक्षा सबसे पहले

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात्रि गश्त और चेकिंग का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को लगातार सक्रिय रहकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।