विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News: मुंहबोले पिता पर किशोरी से दुष्‍कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

By Sumit Kumar SharmaEdited By: Sandeep kumar Saxena
Published: Fri, 28 Oct 2022 06:46 PM (IST)

आरोप है कि दो साल से आरोपित किशोरी का शोषण कर रहा था। तीन दिन से कार्रवाई न होने पर ...और पढ़ें

आरोप है कि दो साल से आरोपित किशोरी का शोषण कर रहा था।
आरोप है कि दो साल से आरोपित किशोरी का शोषण कर रहा था।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में किशोरी ने अपने ही मुंहबोले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दो साल से आरोपित किशोरी का शोषण कर रहा था। तीन दिन से कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने सीओ तृतीय कार्यालय में जाकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जान से मारने की दी धमकी

क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाला पप्पू करीब सात साल पहले एक भट्ठे से तीन साल की बच्ची को अपने साथ ले आया था। तभी से उसे साथ रख रहा था। बच्ची उसे पिता बोलती थी। वर्तमान में उसकी उम्र 10 वर्ष है। जवां क्षेत्र के बहादुरपुर कोटा निवासी भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि पप्पू पर पहले से बच्चे हैं। फिर भी बच्ची को उठा लाया। इसके बाद उसका नाम बदलकर रख दिया। दो साल से आरोपित किशोरी का यौन उत्पीड़न कर रहा था। धमकी देता था कि किसी को बताया को जान से मार देगा। तीन दिन पहले आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तभी उसकी भाभी ने देख लिया, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

पाक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी व उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने बताया कि मामला नगला पटवारी चौकी इंचार्ज के संज्ञान में था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि बिना महिला कांस्टेबल के बच्ची को चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। ऐसे में शुक्रवार को सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय से मुलाकात कर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुकदमे के आदेश दिए। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पाक्सो एक्ट में आरोपित पप्पू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। 164 के बयान कराए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।