Move to Jagran APP

सपा जिलाध्यक्ष का भाई ट्रांजिट रिमांड पर, आज मेरठ में होंगे पेश

सपा जिलाध्यक्ष के भाई रविंद्र यादव को ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने शनिवार को हाथरस जिला न्यायालय में पेश किया। उसकी 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। उसे रविवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 02:31 PM (IST)
सपा जिलाध्यक्ष का भाई ट्रांजिट रिमांड पर, आज मेरठ में होंगे पेश
रविवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 हाथरस जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ  में 24 करोड़ 92 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में गिरफ्तार सपा जिलाध्यक्ष के भाई रविंद्र यादव को ईओडब्ल्यू  कानपुर की टीम ने शनिवार को हाथरस जिला न्यायालय में पेश किया। उसकी 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। उसे रविवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner
 यह है मामला
ईओडब्ल्यू के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश दुबे ने बताया कि वर्ष 1999 से 2006 तक सात स्कूलों के नाम से अनुसूचित और पिछड़ी जाति के बच्चों का फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर  छात्रवृत्ति निकाली गई थी। यह एक बड़ा घोटाला था। इसमें 24 करोड़  92 लाख रूपये का गोलमाल किया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंंह यादव सहित 13 लोगों को नामजद किया गया था।  सभी 13 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए। पहली गिरफ्तारी मुख्य आरोपित के भाई रविंद्र यादव की की गई है। जिसको भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के लिए मेरठ ले जाना था। इसके लिए आज हाथरस के जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसकी 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड ली गई है। अभियुक्त रविंद्र यादव को ईओ डब्ल्यू द्वारा रविवार को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 कानपुर से आई थी टीम
बता दें कि 2006 में दर्ज कराए गए भ्रष्टाचार के मुकदमे में सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को सपा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह यादव के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव को घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद ईओडब्ल्यू कानपुर को इसकी सूचना दे दी गई थी। सूचना मिलने के बाद यू डब्ल्यू कानपुर की टीम  शनिवार की सुबह यहां आ गई थी। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.