सपा-बसपा के नेता बोले, घमंडी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगा गठबंधन
जन्मदिवस पर हुई सभा में सपा व बसपा नेताओं ने भाजपा को जमकर कोसा। कहा, गठबंधन इस घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
अलीगढ़ (जेएनएन)। राजनीति इसी को कहते हैं। कौन नेता किसके साथ हो जाए, कुछ नहीं पता। मंगलवार को बसपाइयों के साथ सपा नेताओं ने बसपा प्रमुख मायावती के जन्म दिन का केक काटा तो समर्थक यही सोच रहे थे। जन्मदिवस पर हुई सभा में सपा व बसपा नेताओं ने भाजपा को जमकर कोसा। कहा, गठबंधन इस घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
मुस्लिम समाज भाजपा को हराए।
मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि बसपा बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की विचारधारा को मानती है। यदि कांग्रेस से गठबंधन होता तो उसके समर्थकों का वोट भाजपा को और सपा-बसपा का कांग्रेस को जाता। मुस्लिम समाज जज्बाती न होकर राजनीति में माहिर बने और भाजपा को हराए। सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में खास समाज को निशाना बनाया जा रहा है। सपा-बसपा गठबंधन इस घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है।
केक काटकर जन्म दिन मनाया
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मंच पर बहुत से नेता हैं, जो टिकट चाहते हैं। जिसे भी टिकट मिले, उसे जीत दिलाना गठबंधन का काम है। बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना ही बहनजी को सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। सभी ने केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, लोधा ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, अज्जू इशहाक, डॉ. बादशाह खान, ठा. तेजवीर सिंह, अशोक सिंह, रघुवीर सिंह कुशवाह, जितेंद्र राही, डॉ. मैराज, रतनदीप सिंंह, मनीष पचौरी, विजय पंडित आदि मौजूद रहे।
माया संग बनाया डिंपल का जन्म दिन
जयगंज स्थित 35 नंबर स्कूल पर सपा नेता दिनेश यादव की अगुवाई में सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। आशीष सौखिया, सचिन यादव, प्रमोद यादव, दीपक यादव, राहुल भी साथ थे। पूर्व डिप्टी मेयर भगवान देवी के आवास पर केक काटकर मायावती का जन्मदिन मनाया गया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष तेजसिंह, रतन दीप सिंह, मुनीश अहमद गाजी, ज्ञान प्रकाश, संतोष राव, अनवर कुरैशी, दिनेश सांवरिया आदि मौजूद रहेे। पटवारी नगला स्थित एसआर लॉज में भी सपाइयों ने मायावती व डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। आमिर चौधरी, सपा छात्र नेता मुंतजिम किदवई, महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, राहत अली, पार्षद सददम, गुलजार अहमद मौजूद रहे।