विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में भिड़े सपा और एबीवीपी के कार्यकर्ता

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 01:56 PM (IST)

आरोप है कि प्रॉक्टर को धक्का देकर किनारे करने के बाद सपा छात्रनेताओं ने एबीवीपी संगठन मंत्री को पीटा।

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में भिड़े सपा और एबीवीपी के कार्यकर्ता
अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में भिड़े सपा और एबीवीपी के कार्यकर्ता

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बुधवार छात्रों ने हंगामा कर दिया है। कॉलेज की ओर से सपा छात्रसभा को सदस्यता अभियान की अनुमति दी गई थी। कॉलेज के इस फैसला का विरोध एबीवीपी ने किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

आरोप है कि प्रॉक्टर को धक्का देकर किनारे करने के बाद सपा छात्रनेताओं ने एबीवीपी संगठन मंत्री को पीटा। इस दौरान प्रॉक्टर का चश्मा टूट गया। चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के नाम पर कोई अपने बच्चों का नाम नहीं रखेगा: सीएम योगी

दोनों गुटों के बीच हुई इस झड़प की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वो धरना देंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या मसले को आपसी सहमति से अंजाम तक पहुंचाने को तैयार शिया बोर्ड