Move to Jagran APP

सोनिया गांधी ने इटली में एक-एक नंबर के दो-दो नोट छपवा दिए

श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि शहीदों के परिवार देश के प्रथम सम्मानित नागरिक हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 04:41 PM (IST)
सोनिया गांधी ने इटली में एक-एक नंबर के दो-दो नोट छपवा दिए
सोनिया गांधी ने इटली में एक-एक नंबर के दो-दो नोट छपवा दिए

अलीगढ़ (जेएनएन)। शहीद सैनिकों के परिवारीजनों व भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सम्मान समारोह में उप्र श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता कपिल सिब्बल को बेईमान कह दिया। गुरुवार को घंटाघर पार्क में हुए समारोह में वे यहीं पर नहीं रुके। बोले, 'यह बेईमान कहता है कि मंदिर बाद में बनाना। अरे, बेईमान तू 25 करोड़ सालाना आय दिखा रहा है। ये पैसा फार्म हाउस से आ रहा है? कितनी वकालत है तेरी?Ó यह भी आक्षेप मढ़ा कि 'सोनिया ने इटली में एक-एक नंबर के दो-दो नोट छपवा दिए।Ó उन्होंने कहा कि सबसे पहले छापे इनके यहां पडऩे चाहिए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए कहा कि उनका ढाई साल का पोता है, जिसका करोड़ों का टैक्स भरा गया, उसने कौन-सी कमाई कर ली?

loksabha election banner

मोदी न होते तो देश तंगी में होता
सोशल मीडिया में वायरल भाषण में रघुराज सिंह यह भी जोड़ा कि मोदी न होते तो देश आर्थिक तंगी में होता। मोदी ने 56 देशों का भ्रमण किया। 362 करोड़ रुपये खर्च किए। 'मौनी बाबाÓ 10 साल में 14-15 देश गया और छह हजार करोड़ रुपये फूंक दिया क्योंकि उनके साथ तीन-तीन हवाई जहाज जाते थे। तीन-तीन 7-स्टार होटल बुक होते थे। आज देश का प्रधानमंत्री हवाई जहाज में ही सो लेता है। सुबह उठकर काम पर जाता है।Ó उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लिए भी अपशब्द कहे। यह भी जोड़ा कि इनकी जमानत जब्त होनी चाहिए। ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि मैंने कोई विवादित भाषण नहीं दिया, जो सच्चाई है, उसी को बयां किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के समारोह में शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। घंटाघर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रम व सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि शहीदों के परिवार देश के प्रथम सम्मानित नागरिक हैं। उनका त्याग वंदनीय है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो सैनिकों के सम्मान को आगे आएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने कहा कि सैनिक देवतुल्य हैं। इनका समर्पण किसी भी महापुरुष से कम नहीं है। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक वीके गुप्ता ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। वह पूजनीय हैं। संयोजक मानव महाजन ने संचालन किया। जिला उपाध्यक्ष चंद्रमणि कौशिक ने आभार जताया। कार्यक्रम में मनोज चौहान, आरसी पचौरी, अंगूरी देवी, पिंकी चौधरी, यशोदा देवी, कल्पना, शांति देवी, सुशीला, भुवनलता देवी, राजेश देवी, शारदा देवी, रामवती देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, अन्नू आजाद, रामेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह ङ्क्षहडोल, उमेश कुमारी, सुशील मित्तल आदि मौजूद थे।

सुरेश राणा नहीं आए

समारोह में जिले के प्रभारी गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा नहीं आए। सीएम के साथ मीटिंग होने के चलते उनका कार्यक्रम रद हो गया था। कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं पहुंचा, जबकि गुरुवार को सभी विधायक जिले में ही थे। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी।

मंच पर न बिठाने पर बिफरे भाजपा नेता

कार्यक्रम के बीच में ही गहमागहमी हो गई। बताया जाता है कि जिला उपाध्यक्ष ठा. हरेंद्र सिंह को मंच पर नहीं बुलाया गया तो नाराज हो गई। बोले, कई पदाधिकारी मंच पर हैं, फिर उन्हें नहीं बुलाया गया? इससे आक्रोशित नेता बाहर निकल आए। कहा, वे अपमानित नहीं होने आए हैं। हंगामा होते देख सैनिक परिवार हतप्रभ रह गए। एक पूर्व सैनिक ने तो यहां तक कह दिया कि हमें बुलाकर अपमानित किया जा रहा है। भाजपा तो अनुशासित पार्टी है। इस पर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कार्यक्रम शुरू कराया। ठा. हरेंद्र सिंह का कहना था कि थोड़ी सी बात हो गई थी और कोई मामला नहीं है। पूरा कार्यक्रम सही से हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.