पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के रिश्तेदार के बेटे को मिल रही धमकी Aligarh News
भाजपा नेता श्योराजसिंह के बेटे जितेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। दो दिन पहले गाजियाबाद से लौटते वक्त एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मारकर स्टाफ से मारपीट की थी। इस मामले में फैसले का दबाव बनाकर धमकी दी जा रही है।
अलीगढ़ जेएनएन : भाजपा नेता श्योराजसिंह के बेटे जितेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। दो दिन पहले गाजियाबाद से लौटते वक्त एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मारकर स्टाफ से मारपीट की थी। इस मामले में फैसले का दबाव बनाकर धमकी दी जा रही है। श्योराज ङ्क्षसह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ङ्क्षसह के रिश्तेदार हैं।
यह है मामला
भाजपा के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष श्योराज ङ्क्षसह के बेटे जितेंद्र सिंह अपने भाई नवेंद्र राज सिंह के साथ बीते शनिवार को गाजियाबाद से लौट रहे थे। लाल कुआं चौराहा के पास दो लोगों ने नशे में स्कॉर्पियो से कार में टक्कर मारी। फिर गालीगलौज करते हुए स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। लाल कुआं चौकी पर इसकी शिकायत की। वहां आरोपित फैसला कराने को तैयार हो गया। अगले दिन मुकर गया। इसके बाद से फोन पर धमकी मिल रही हैं। रात ढाई बजे तक कॉल पर कहा जा रहा है कि गाजियाबाद या नोएडा में आओगे तो जान से मार दूंगा। इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने बताया कि संजय चौधरी नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।