ब्रेकिंग न्यूज: अलीगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
Leopard soldier dies उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में खैर कोतवाली इलाके की सोफा चौकी के पास बाइक सवार सिपाही को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हेड कांस्टेबल अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में खैर कोतवाली इलाके की सोफा चौकी के पास बाइक सवार सिपाही को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हेड कांस्टेबल अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
ऐसे हुआ हादसा
मृतक अशोक चंद्र पुत्र कृपाल सिंह गांव नगला अहरान थाना जैथरा जनपद एटा निवासी है। दूसरा गंभीर घायल जेएन मेडिकल में लोकेंद्र पुत्र विजेंद्र सिंह गांव गढ़ी भोहरा थाना खेडागढ़ आगरा सोफा चौकी की लेपर्ड पर तैनात थे। शुक्रवार की रात लेपर्ड से अलीगढ़ टप्पल रोड पर गस्त में निकले हुए थे। तेज रफ्तार कार सवार ने पीछे से लेपर्ड को रोद दिया। घटना में घायल दीवान अशोक चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोकेंद्र सिंह को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। उपचार जारी है हादसा रात्रि करीब 12:00 बजे हुआ है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसा गांव सुजानपुर पुलिया के पास हुआ है
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
अलीगढ़ : क्वार्सी बाईपास स्थित संजय गांधी कालोनी के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। बाइक वह खेत पर जा रहे थे। हादसे में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। इस मामले में तहरीर दे दी गई है।महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव देवी नगला निवासी 60 वर्षीय पालाराम पुत्र स्वर्गीय घमंडी सिंह किसान थे। स्वजन के अनुसार गुरुवार की रात वे बाइक लेकर खेत पर जा रहे थे। रास्ते में संजय गांधी कालोनी के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान पालाराम की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ।