Move to Jagran APP

सपना चौधरी तथा रूबा खान के साथ नजर आएंगे हाथरस के शेरू

प्रदेशों में जाकर अपनी मंजिल को तलाश कर अपनी किस्मत को चमकाने में लगे हुए हैं। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री तथा वहां की एल्बम में अपना नाम चमकाने के बाद सादाबाद के केशव देव शेरू ने हाल ही में हरियाणा की एक एल्बम साइन की है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:41 AM (IST)
सपना चौधरी तथा रूबा खान के साथ नजर आएंगे हाथरस के शेरू
सादाबाद के केशव देव शेरू हरियाणी डांसर सपना चौधरी के साथ।

हाथरस, जेएनएन। सादाबाद के युवाओं को उत्तर प्रदेश में जब अपनी मंजिल नहीं मिल पा रही है तो वह दूसरे प्रदेशों में जाकर अपनी मंजिल को तलाश कर अपनी किस्मत को चमकाने में लगे हुए हैं। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री तथा वहां की एल्बम में अपना नाम चमकाने के बाद सादाबाद के केशव देव शेरू ने हाल ही में हरियाणा की एक एल्बम साइन की है जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

loksabha election banner

टिकटॉक स्‍टार रूबा खान

सादाबाद के गांव नगला हरनाम एदलपुर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के छोटे पुत्र केशव देव उर्फ शेरू का रुझान प्रारंभ से ही एक्टिंग में था।लेकिन उत्तर प्रदेश में कहीं एक्टिंग में स्थान ना होने के कारण वह पंजाब पहुंच गए और वहां पर धीरे-धीरे करके अपना सिक्का जमा लिया। पंजाब की कई शार्ट मूवीओं के साथ वहां की प्रमुख एल्बम में केशव देव ने  प्रमुख भूमिका में काम किया।धीरे धीरे केशवदेव पंजाब इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बन गया। अभी हाल में ही केशव देव को हरियाणा की मशहूर सिंगर मनीषा शर्मा का न्योता मिला और अपनी एल्बम में काम करने के लिए कहा गया। मनीषा शर्मा की एल्बम गिरकाणी मैं प्रमुख रोल के लिए उनको चुना गया। उनके साथ उनकी हीरोइन के रूप में हरियाणा की टिकटोक स्टार रूबा खान को लिया गया।

एलबम गिरकाणी

केशवदेव उर्फ शेरू ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरकाणी नाम की एल्बम जिसे जिसे पंजाब की कंपनी तैयार कर रही है। जिसे पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के नामी-गिरामी प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर तैयार कर रहे हैं। इस एल्बम में हरियाणा की फेमस टिक टॉक एवं इंस्टाग्राम हीरो हीरोइन रुबा खान उनके साथ दो गानों में नजर आएंगी। इसी एल्बम के तहत तीसरे गाने में मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी उनके साथ आ रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस एल्बम के सभी गाने जबरदस्त तरीके से धमाल मचाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.