विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में कुवैत के शेख ने लगवाए 45 हैंडपंप, विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 09:48 PM (IST)

जनपद अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में लगवाए गए हैंडपंप के मामले में रविवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

अलीगढ़ में कुवैत के शेख ने लगवाए 45 हैंडपंप, विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अलीगढ़ में कुवैत के शेख ने लगवाए 45 हैंडपंप, विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अलीगढ़ जेएनएन: जनपद अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में लगवाए गए हैंडपंप के मामले में रविवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। विधायक की ओर से राष्ट्रीय गौरव अधिनियम धारा दो व 269 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

शिलापट्टिका पर अरबी भाषा में संदेश 

छर्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर्र, दुभिया आदि गांवों में कुछ दिन पहले 45 हैंडपंप लगाए गए थे। हैंडपंप पर शिलापट्टिका पर अरबी भाषा में संदेश लिखा हुआ था। साथ ही कुवैत और भारत का तिरंगा झंडा बना हुआ था। तिरंगे झंडे में 24 की जगह मात्र आठ तिलियां थीं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल से की थी। उन्होंने इस बारे में डीएम चंद्रभूषण को बताया था। डीएम ने एसडीएम कोल अनीता यादव को जांच सौंपी थी। शनिवार को एसडीएम कोल के आदेश पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार जांच को पहुंचे थे। उन्होंने पाया था हैंडपंप के पास शिला पट्टिका पर बने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है।जांच में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के नगला मेवासी का शमशेर उर्फ भोलू और क्वार्सी थाना क्षेत्र के धाैर्रामाफी का बारिक बली का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि इन्हें कुवैत का कोई शेख फडिंग कर रहा है। रविवार को छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने अकराबाद थाने में शमशेर और बारिक बली के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई। अकराबाद एसओ ने उमेश चंद्र शर्मा ने बताया है कि राष्ट्रीय गौरव अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अरबी भाषा में लिखा था संदेश

कुवैत शेख अब्दुला नूरी चैरिटेबल ट्रस्ट हैेंडपंप लगवा रहे हैं। कुवैत राज्य आपके पक्ष में है। शेख अब्दुला नूरी चैरिटेबल ट्रस्ट भारत के भाइयों के लाभ के लिए यह हैंडपंप स्थापित करा रहे हैं। ट्रस्ट का मुख्यालय कुवैत है। इन हैंडपंपों को कुवैत की एक एनजीओ ने उपलब्ध कराया है। एनजीओ से यहां के लोगों ने कैसे संपर्क किया? फंडिंग कैसे होती थी? इन सब मामलों की जांच की जा रही है। नगला मेवाती के शमशेर ने बताया है कि उसे बारिफ बली नामक व्यक्ति ने हैंडपंप उपलब्ध कराया था। सोमवार को इन दोनों से पूछताछ की जाएगी।

अनीता यादव, एसडीएम

पहले भी लगे थे हैंडपंप

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय भी गभाना विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के हैंडपंप लगे थे। यह कोई विदेशी साजिश हो सकती है। इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।