Move to Jagran APP

Cold अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड, हाथरस में पाले में गई चार की जान Aligarh News

हाड़कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित है। अलीगढ़ में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे में दृश्यता बाधित होने से यातायात व्यवस्था थम सी गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 01:11 PM (IST)
Cold अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड, हाथरस में पाले में गई चार की जान Aligarh News
Cold अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड, हाथरस में पाले में गई चार की जान Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। हाड़कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित है। अलीगढ़ में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे में दृश्यता बाधित होने से यातायात व्यवस्था थम सी गई। कई ट्रेन लेट हुईं। पारा धड़ाम से नीचे आ गया। अधिकतम पारा 7.4 व न्यूनतम 2.8 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हाथरस में ठंड की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। प्रयोगात्मक परीक्षाएं देतीं दो छात्राएं ठंड से बेहोश हो गईं। जिलेभर में दिनभर शीत लहर चली। अधिकतम 12 व न्यूनतम तापमान तीन डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

हाथरस में ठंड से चार की मौत

पूस के जानलेवा जाड़े ने सोमवार को जिले में चार जानें ले लीं। सादाबाद क्षेत्र में दो और चंदपा क्षेत्र में बच्ची समेत दो लोगों की मौत ठंड की वजह से बताई गई। इनमें से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया छावा निवासी रमेशचंद्र शर्मा खेतीबाड़ी करते हैैं। खेत के पास ही घर है। इनका बेटा अतुल (12) सातवीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम करीब सात बजे खेत में घुसे गोवंश को भगाने गया। कुछ देर बाद  लौटा और ठंड के कारण लडख़ड़ाकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल आगरा ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने ठंड के कारण उसकी मौत की बात कही है।

एक वर्षीय बालक की मौत

गांव कुरसंडा निवासी मनोज कुमार के अनुसार उनके एक वर्षीय बेटे श्याम सुंदर को निमोनिया की शिकायत थी। रविवार रात को दवा खिलाकर सुलाया था। सुबह नहीं उठा। उसकी मौत हो गई थी।  चंदपा निवासी मुकेश उर्फ पप्पू (50) को सर्दी के कारण तीन दिन पहले बुखार आया था। उनके बेटे दीपक ने बताया कि सोमवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। हाथरस ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। चंदपा के ही सरजीत ङ्क्षसह की एक माह की बेटी परी सर्दी लगने के कारण आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में तीन दिन से भर्ती थी। उसकी भी सोमवार की सुबह मौत हो गई। सरजीत के बड़े भाई अजीत की बेटी भी बुखार-सर्दी से बीमार है और उसी अस्पताल में भर्ती है। मेंडू के एनएसएसबीडी इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड एग्जाम देने पहुंचीं दो छात्राएं ठंड के कारण बेहोश हो गईं थीं।

दिल्ली में वृद्ध में तोड़ा दम

बिसावर के गांव विधिपुर निवासी रमेश ङ्क्षसह (50) की बेटी गौरी कई दिन से बीमार है। उनका इलाज एम्स, दिल्ली में चल रहा था। चार दिन पहले बेटी अस्पताल में भर्ती थी वहीं रमेश ङ्क्षसह तीमारदार के रूप में अस्पताल के बाहर रुके थे। रात में ठंड से उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन बेटी को डिस्चार्ज करा लाए। रमेश का भी गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम रामश्री मिश्रा का कहना है कि गांव नगला छावा में ठंड से 11 वर्षीय अतुल की मौत की जानकारी पर लेखपाल को गांव भेजा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार को जो भी सहायता हो सकेगी दिलाई जाएगी। अन्य किसी की ठंड से मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

11वीं तक के स्कूल-कॉलेज  बंद व 12वीं का बदला समय

अलीगढ़ में भीषण ठंड के चलते नर्सरी से 11वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल-कॉलेजों में चार जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इंटरमीडिएट की कक्षाएं चलाने के लिए समय परिवर्तन किया गया है। डीआइओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल शुरू हो गए हैं। इसलिए जिन कॉलेजों में 12वीं के प्रैक्टिकल होने हैं वो सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी बोर्ड के स्कूलों में कक्षाएं संचालन का मामला सामने आया तो  कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.