पुलिस से मारपीट करने के मामले में सात महिलाएं हिरासत में Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांव गढिय़ा भोजपुर में दारोगा व सिपाही से मारपीट करने पथराव कर गाड़ी का शीशा फोडऩे के मामले में पुलिस ने सात महिलाओं को हिरासत में लिया है।
अलीगढ़ [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांव गढिय़ा भोजपुर में दारोगा व सिपाही से मारपीट करने पथराव कर गाड़ी का शीशा फोडऩे व वर्दी फाडऩे के मामले में पुलिस ने सात महिलाओं को हिरासत में लिया है।
दारोगा और सिपाही को पीटा
बता दे कि रात को थाना जवां क्षेत्र के एक दारोगा लखमी सिंह अपने हमराह कांस्टेबिल को लेकर क्षेत्र के गांव भोजपुर गढिय़ा के नगला बंजारा में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित से पूछताछ करने गए थे कि गांव के महिला पुरुषों ने उनसे मारपीट कर पथराव किया गया। दरोगा की कार के शीशे तोड़ डाले व वर्दी फाड़ दी थी। जिसमे दारोगा लखमी सिंह ने गांव के 23 लोगो को नामजद किया था व 35 अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सात महिलाओं को और हिरासत में ले लिया है।
दारोगा व ग्र्रामीणों में कहासुनी
मामला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। गांव भोजपुर गढिय़ा के एक व्यक्ति ने गांव के ही रामखिलाड़ी व तन्नू सहित चार लोगों के खिलाफ भाभी के साथ छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए रात उपनिरीक्षक लखमी सिंह अपनी निजी कार से गांव पहुंचे। हेड कांस्टेबल नरेश कुमार उनके साथ थे। पूछताछ के बाद एक आरोपित को थाने लाने का प्रयास कर रहे थे, तभी गांव के लोग एकत्रित हो गए और समझौता होने की बात कहने लगे। इस दौरान शिकायत करने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। इससे दारोगा व ग्र्रामीणों में कहासुनी हो गई।
पुलिस पर पथराव
ग्र्रामीणों ने दारोगा व हेड कांस्टेबल को घेर कर धक्का मुक्की और फिर मारपीट कर दी। दोनों जैसे-तैसे हमलावरों से बचकर भाग निकले। लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। दारोगा लखमी सिंह ने मोबाइल फोन से भीड़ की वीडियो बना ली। साथ ही थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। कुछ देर में फोर्स पहुंच गया।
इनके खिलाफ दर्ज कराया मामला
वीडियो के आधार पर गांव के संतोष, नवल सिंह, रमन, सतवीर, सुरेंद्र, साहब सिंह, रमेश, प्रेमवती, राजेंद्र, रजनी, ओमप्रकाश, जिले सिंह, कलुवा, सचिन, मुरारी लाल, सतीश, किशोरी, त्रिलोक सिंह, किशनवीर, पंकज, मोरध्वज, गुरदयाल, रामकुमार पर व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से रमन व तपन पुत्र खजान सिंह व सतीश उर्फ सत्य प्रकाश पुत्र साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों को जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।