Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलीगढ़ में वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र का निधन

वे लंबे समय से बीमार थे। भार्गव स्ट्रीट महावीरगंज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। ज्ञानचंद्र व्यापारी राजनीति के अलीगढ़ में आधार स्तंभ कहे जाते थे। वे 20 साल से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते आ रहे थे।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 06 May 2021 09:21 PM (IST)
Hero Image
अलीगढ़ में वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र का निधन

जासं, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। भार्गव स्ट्रीट महावीरगंज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

ज्ञानचंद्र व्यापारी राजनीति के अलीगढ़ में आधार स्तंभ कहे जाते थे। वे 20 साल से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते आ रहे थे। 1980 में डेको क्लब से व्यापारी राजनीति में आए ज्ञानचंद्र ने तेज तर्रार व्यापारी नेता के रूप में पहचान बनाई थी। व्यापारी नेता भूपेंद्र वाष्र्णेय ने बताया कि व्यापारी हित में दिए जाने वाले धरने को वे डीएम को मौके पर बुलाकर ही समाप्त करते थे। मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि ज्ञानचंद्र ने ताउम्र व्यापारी हित में संघर्ष किया। तमाम व्यापारी संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

शोक जताया : ज्ञानचंद्र के निधन पर उद्योगपति प्रदीप सिघल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी, ओपी राठी, यतेंद्र मोहन झा, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा, महानगर चेयरमैन राजेंद्र कोल, रत्नाकर आर्य, श्रीकिशन गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, विवेक शर्मा व्यापार संघर्ष समिति के अनिल सेंचुरी, मनीष वूल, अन्नू बीड़ी, हरिकिशन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मानव महाजन, सेंटर प्वांइट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ सिक्स संस, जयगोपाल वीआइपी, महावीरगंज खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री विशाल भगत, अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अलीगढ़ क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल रेमंड, सुशील मित्तल आदि ने शोक जताया है।