अलीगढ़ नुमाइश में संकीर्तन की धूम, भक्तिरस की बारिश
कृष्णांजलि में भजन-कीर्तन से सभी आनंद से भर उठे।
जासं, अलीगढ़ : नुमाइश में गुरुवार को संकीर्तन से पूरी कृष्णांजलि झूम उठी। भक्ति रस की जमकर बारिश हुई। भजन-कीर्तन से सभी आनंद से भर उठे। अचल सरोवर कैसा हो, मान सरोवर जैसा हो, अचल हमारी शान है, शहर की पहचान है का जयघोष से अचल की स्वच्छता का सभी ने संकल्प लिया। फूलों की होली का भी सभी ने आनंद उठाया।
सबसे पहले लावांशी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। साध्वी पुनीता चेतन ने मां शारदे तुझे आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा सुनाया कर सभी को भाव से भर दिया। उमा महाशय और सरिता गुप्ता ने भजन से सभी को मुग्ध कर दिया। प्रीति वाष्र्णेय ने अंजू, सुनीता और निशा के साथ मधुर भजन सुनाया। मुस्कान और रानी ने नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वैष्णवी उपाध्याय ने शिव तांडव किया। होली गीत पर आदित्य शर्मा ने भावपूर्ण नृत्य किया। मोहन लाल वर्मा ने मधुर भजन सुनाया। दल की महिला प्रमुख कृष्णा गुप्ता ने राधे किशोरी की स्तुति कर भाव से भर दिया। उन्होंने कहा कि अचल की टीम ने सरोवर को साफ करके इतिहास रच दिया। नीटू और जितेंद्र ने हरिनाम संकीर्तन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। महंत योगी कौशलनाथ ने कहा कि अचल सरोवर का अभियान स्वच्छता के लिए प्रारंभ हुआ था। परिक्रमा में इतनी शक्ति है कि आज अचल संवर रहा है। इससे पहले सांसद सतीश गौतम, जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, ठाकुर शल्य राज सिंह, खुर्जा विधायक विजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, भाजपा नेता मानव महाजन, अधिवक्ता भूदत्त मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि दैनिक जागरण की इस मुहिम ने पूरे देश में नई पहचान बनाई थी। चौधरी ऋषिपाल ने कहा कि एक समाचार पत्र स्वच्छता को लेकर इतना बड़ा अभियान चला सकता है किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लक्ष्मीराज सिंह, प्रशांत समाधिया, बंटी वाष्र्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया। पीयूष दत्त शर्मा, कैलाश, हेमंत शर्मा, जितेंद्र, विक्की गुप्ता, संतोष वाष्र्णेय, देवेंद्र शर्मा, मुकेश गुप्ता, फेरी गुप्ता, श्याम बाबू शर्मा, गौरव अग्रवाल, राजकुमार, प्रज्ञा आदि का विशेष सहयोग रहा।