Move to Jagran APP

अलीगढ़ में जयंती पर भगवान परशुराम को नमन किया

भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। कोरोना के चलते बड़े कार्यक्रम नहीं हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 01:15 AM (IST)
अलीगढ़ में जयंती पर भगवान परशुराम को नमन किया
अलीगढ़ में जयंती पर भगवान परशुराम को नमन किया

जासं, अलीगढ़ : भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। कोरोना के चलते बड़े कार्यक्रम नहीं हुए। विप्र समाज ने घरों पर ही हवन-पूजन और आरती की। परशुराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम त्याग व समर्पण की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं।

loksabha election banner

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आर्यसमाज मंदिर में हवन किया। सभी पदाधिकारियों ने हवन में आहुति छोड़कर विश्व कल्याण की कामना की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने कहा कि भगवान परशुराम ने लोक कल्याण के लिए दुष्टों का संहार किया। समाज को सशक्त बनाया। शिव नारायण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को याद करके हम सभी ऊर्जा से भर उठते हैं। महानगर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। हवन में लक्ष्मी शर्मा, आशीष शर्मा मौजूद रहे।

परशुराम सेवा ट्रस्ट व परशुराम सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने घर-घर कार्यक्रम किया। आगरा रोड स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष पीसी शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ हवन किया। शाम को आरती की। कोल विधायक अनिल पाराशर ने परशुराम को साहस, त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति बताया। यहां शिवकुमार गौड़, भीष्म शर्मा, प्रमेंद्र गौतम, नितीश शर्मा, मुकेश शर्मा, भोला शर्मा, राजा पंडित मौजूद थे। सेवा वैदिक ज्योतिष संस्थान के कार्यालय पर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने पूजन किया। आचार्य गौरव शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया। पूजन में कपिल शास्त्री, तेजवीर सिंह, शिब्बू अग्रवाल, सौरभ आदि थे।

अवस्थी ज्योतिष संस्थान के प्रमुख आदित्य नारायण अवस्थी ने अपने घर पर परिवार के साथ पूजन किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम साहस प्रदान करते हैं। समाजसेवी गौरी पाठक ने भी आगरा रोड स्थित अपने आवास पर पूजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.