हाथरस में मकान की छत गिरी, बालिका व दो मजदूर घायल
जनपद हाथरस के ब्लॉक सहपऊ के गांव महरारा में एक पुराने मकान को तोड़ रहे दो मजदूर अचानक छत गिरने से उसके मलबे में दोनों मजदूर व एक बच्ची दब गई।
हाथरस जेएनएन: जनपद हाथरस के ब्लॉक सहपऊ के गांव महरारा में एक पुराने मकान को तोड़ रहे दो मजदूर अचानक छत गिरने से उसके मलबे में दोनों मजदूर व एक बच्ची दब गई। तीनों में घायल दो मजदूरों को हाथरस रेफर किया गया है।
ऐसे हुआ हादसा
गांव निवासी डोरीलाल पुत्र बाबूलाल बघेल ने अपने पुराने मकान को तुड़वाने के लिए मजदूरों को ठेका दिया था। डोरीलाल बाहर नौकरी करते हैैं। बुधवार की सुबह इसी गांव निवासी 25 वर्षीय भूरा पुत्र प्रेमपाल व 26 वर्षीय मानवेन्द्र उर्फ चेता पुत्र दिगंबर ङ्क्षसह मकान तोडऩे लगे। मकान काफी पुराना था। उसके गार्डर पूरी तरह से गल चुके थे। अचानक जिस छत पर मजदूर मकान तोडऩे का काम कर रहे थे, वह भरभरा कर गिर पड़ी। पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची प्रांशी पुत्री छोटेलाल घर से बाहर लगे नल पर पानी लेने आई थी। छत के मलबे की चपेट में आने से वह भी घायल हो गई। दोनों मजदूरों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए।
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
सासनी : तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित किशोर को मथुरा के बाल सुधार गृह भेजा। उसपर आरोप है कि मंगलवार की शाम कोतवाली चौराहा स्थित एक कॉलोनी में तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर घिनौनी हरकत की थी।