Hathras Case : आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत बोले, हाथरस कांड की सरकार नैतिक जिम्मेदारी ले
सिर्फ एसपी पर कार्रवाई करके सरकार अपने काम से नहीं बच सकती। योगी जी इस मामले में खुद जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें। हमारे कार्यकताओं पर लाठी चार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जयंत ने पीड़िता के परिवार से बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
हाथरस जेएनएन : उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के गांव बूलगढ़ी में मृतका के परिजनों से मिलने आए आये रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एसपी पर कार्रवाई करके सरकार अपने काम से नहीं बच सकती। योगी जी इस मामले में खुद जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें। हमारे कार्यकताओं पर लाठी चार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जयंत ने पीड़िता के परिवार से बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जयंत चौधरी ने कहा घटना के लिए सरकार और उसके प्रतिनिधि जिम्मेदार है। पीड़ित परिवार भयभीत है। कल हम राष्ट्रीय महिला आयोग से मिलेंगे। परिवार न्याय चाहता है। प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था खराब है। महिला अपराध बढ़े है। एक अजीब सा माहौल पैदा कर दिया है। इससे पहले आरएलडी उपाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांव बूलगढ़ी पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।
यह है मामला
14 सितंबर की सुबह अनुसूचित जाति की पीड़ता को गंभीर हालत मेें स्वजन कोतवाली चंदपा लेकर आए थे। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही संदीप पर जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इधर लड़की की हालत में कई दिन तक सुधार नहीं आया। विवेचना कर रहे सीओ सादाबाद ब्रह्मसिंह ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाईं थीं। इससें संदीप के साथ-साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी नामजद किया गया। पुलिस चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जेएन मेेेेेडिकल से पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग में रेफर कर दिया था। मंगलवार को पीड़िता की मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात प्रशासन ने हाथरस के गांव बूलगढ़ी में अंतिम संस्कार कर दिया था। रात मेंं पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्कार करने के विरोध में वाल्मीकि समाज-कांग्रेसी व पुलिस के बीच पथराव हो गया था। पुुुुुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद कांग्रेेेस व सपा ने प्रदर्शन किया। टीएमसी के सांसदों के साथ भी धक्का मुक्की हुई थी। शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के डीजीपी व अपर मुख्य सचिव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।