अलीगढ़ जेएनएन। बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने का रालोद ने अलग तरह से विरोध करने का फैसला किया है। रालोद ने बुधवार को रात नौ बजे से नौ मिनट तक घर की लाइट बंद कर अनूठा प्रदर्शन करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं से इस दौरान मोबाइल की लाइट, मोमबत्ती, दिया, डिबरी लालटेन, मशाल जला कर कार्यकर्ता बेरोजगारी व भुखमरी के विरोध में अपना गस्सा प्रदर्शित करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने व नारे लगाने के लिए आमजन को साथ लेकर यह प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रालोद के आंतरिक वाट्सएप ग्रुप प्रचर प्रसार की कमान संभाली है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वह वह घर की लाइट बंद करके गुस्से का इजहार करें।
बेरोजगारी के खिलाफ सपाइयों ने जलाई लौ
अलीगढ़ : बेरोजगारी के खिलाफ बुधवार को सपा ने अनोखा प्रदर्शन किया। रात नौ बजे घर, कार्यालयों की लाइट बंद नौ मिनट तक मोमबत्ती, मोबाइल से रोशन की। प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर हुए इस विरोध में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
क्वार्सी बाइपास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की अगुवाई में बेरोजगारी पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जनता में आक्रोश है। 2020 में जनता जवाब देगी। दोदपुर स्थित आवास पर सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाइट बंद कर विरोध जताया। शहजाद अल्वी, शादाब जैदी, अजीम अब्बासी आदि मौजूद रहे। सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, सपा नेता रंजीत चौधरी, आमिर चौधरी, संजय यादव ने मोमबत्ती जलाकर किसान, गरीब, युवाओं के हक के लिए और बेरोजगारी को लेकर लौ जलायी। राठी नगर में दीपक व टार्च जलाकर विरोध जताया। प्रदीप रावत, विवेक बंसल, लोकेेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, चिराग वर्मा आदि थे। सपा नेता भानू प्रताप ङ्क्षसह व सपा एसी प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव पूजा गौतम ने भी मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। सपा शिक्षक सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सचिव डॉ. एमपी ङ्क्षसह ने कहा कि बेरोजगारी के अंधेरे को दूर करने के लिए दीप जलाकर एतिहासिक क्रांति आगाज किया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने जीवनगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने भी मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके साथ अदीब हसन, उम्मेद शेरवानी, रिजवान, इमरान आदि थे।