विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर से डॉग गायब, बहन ने लगाई सोशल मीडिया पर तलाश की गुहार

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 15 Oct 2026 12:17 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार साल का पालतू कुत्ता बरुड़ो उनके अलीगढ़ स्थित आवास से लापता हो गया है। ...और पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह और डॉग बरुड़ो।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और डॉग बरुड़ो।

HighLights

  1. गोल्डन लेब्राडोर बरुड़ो अलीगढ़ स्थित घर से गायब हुआ।

  2. बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर तलाश की अपील की।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के अलीगढ़ स्थित आवास से उनका चार साल का पालतू कुत्ता मंगलवार को अचानक गायब हो गया है। गोल्डन कलर के लेब्राडोर ब्रीड के डॉग का नाम बरुड़ो बताया गया है। उसके लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। रिंकू सिंह का परिवार शहर की ओजोन सिटी में रहता है।

कुत्ते के नहीं मिलने पर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से उसे तलाशने में मदद की अपील की है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद से बरुड़ो जल्द मिल जाएगा। कुत्ते की तलाश की जा रही है। कॉलोनी के लोग भी डॉग की तलाश में जुटे हैं।