विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह का लापता कुत्ता ब्रूडो अलीगढ़ में मिला, परिवार में खुशी की लहर

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:29 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता पालतू कुत्ता ब्रूडो अलीगढ़ के पिपलौनी गांव में मिल गया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन पूर्व अचानक लापता हुआ पालतू कुत्ता ब्रूडो शुक्रवार सुबह धनीपुर ब्लाक के गांव पिपलौनी में मिल गया। कुत्ते की तलाश के लिए रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर लोगों से मदद मांगी थी और महुआखेड़ा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि दैनिक जागरण में ब्रूडो की तस्वीर के साथ प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद गांव पिपलौनी के ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और परिवार को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर से डॉग गायब, बहन ने लगाई सोशल मीडिया पर तलाश की गुहार