'बर्थडे का जश्न, पर दिल में दर्द', अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने पहली बार बिना पिता के मनाया जन्मदिन
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 12 अक्टूबर 2026 को अपना 29वां जन्मदिन पहली बार अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के ...और पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके पिता।
HighLights
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता के बिना मनाया पहला जन्मदिन।
पिता खानचंद सिंह का निधन फरवरी 2026 में हुआ था।
दिसंबर 2026 में सांसद प्रिया सरोज से करेंगे शादी।
अभिनव त्रिपाठी, अलीगढ़। पिता का जाना जिंदगी के चले जाने जैसा होता है। जिन कंधों पर बैठकर आपने चांद, सितारे देखे हों, उन कंधों के न रहने से ताउम्र उसका मलाल रहता है, क्रिकेटर रिंकू सिंह के जीवन में भी इस साल यही सदमा आया, उनके पिता का निधन इसी साल फरवरी में हो गया था और उनके बिना रिंकू सिंह ने अपना पहला जन्मदिन मनाया।
पिता के बगैर पहला जन्मदिन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 12 अक्टूबर 2026 को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। यह पहला मौका था जब रिंकू सिंह के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बगैर रिंकू सिंह ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, उनके पिता खानचंद सिंह का निधन 27 फरवरी 2026 को हुआ था।
हालात को पीछे छोड़कर पूरा किया सपना
रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 12 अक्टूबर 1997 को हुआ। उनके पिता खानचंद सिंह गैस एजेंसी में सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे, आर्थिक स्थिति अच्छी न रहने के बावजूद भी उनके पिता ने रिंकू सिंह का पूरा सपोर्ट किया और उनके क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि रिंकू सिंह ने क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा।
कब चर्चाओं में आए रिंकू सिंह
रिंकू सिंह को देश और दुनिया ने तब पहचाना जब 2023 के आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी चुना गया और वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करके क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतते रहे। टीम इंडिया को कई मौकों पर रिंकू सिंह जीत दिला चुके हैं।
इसी साल होगी शादी
स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की इसी साल शादी होनी है, उनकी शादी मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से होगी। 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के होटल रमाडा में शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी।
